भाेपाल। स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. जना कृष्णमूर्ति की आज शनिवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने दाेनाें महान हस्तियाें काे स्मरण कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए करतार सिंह सराभा काे जयंती पर नमन कर लिखा स्वतंत्रता सेनानी, परम श्रद्धेय करतार सिंह सराभा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में मातृभूमि के लिए आपने जीवन बलिदान कर दिया। आपका साहस युवाओं को अनंतकाल तक देश की सेवा और समर्पण के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने के. जना कृष्णमूर्ति काे याद करते हुए अपनी पाेस्ट में लिखा पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय के. जना कृष्णमूर्ति जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं। राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित आपका संपूर्ण जीवन युवाओं को प्रेरणा का स्रोत है। आपके प्रखर विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
You may also like
Rajasthan: अशोक गहलोत ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कश्मीर के मुद्दे पर किसी को भी पंचायती...
जयपुर में बनती है देश की सबसे महंगी मिठाई! 1750 में मिलता है सिर्फ एक पीस, प्रति किलो का रेट जन खिसक जाएगी पैरों तले की जमीन
Uttarakhand: बेड के ऊपर से निकला किंग कोबरा, बिना डरे शांत रहा शख्स; मुस्कुराता हुआ बनाया वीडियो, कैमरे में कैद हुई होश उड़ाने वाली क्लिप
Actor Mukul Dev Passed Away : एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा
'सुंदर' मानुषी छिल्लर को 'मसल्स बनाना' पसंद है