भरतपुर: जिले में रविवार सुबह चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के 12 लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हादसा गहनौली थाना क्षेत्र के जंगी के नगला गांव के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ।
थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अनुकूल और 45 वर्षीय विमला देवी के रूप में हुई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसी गड्ढे में यूपी के फतेहपुर सीकरी इलाके के उट्टू गांव से आए 10-12 लोग मिट्टी भरने का काम कर रहे थे। अचानक टनों मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी, जिससे सभी मजदूर उसमें दब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी विजय सिंह पुलिस दल और जिला प्रशासन की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक छह लोगों को मिट्टी से बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक टीम का कहना है कि अभी कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। जेसीबी और अन्य उपकरणों से लगातार खुदाई कर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
You may also like
29 जून को 4 शुभ योग बनने से बदलेगा इन राशियों का भाग्य
पश्चिम बंगाल के प्रवासी मज़दूरों को बांग्लादेशी बताने पर विवाद, क्या है पूरा मामला?
भारत फिर से 'सोने की चिड़िया' बनने की दिशा में बढ़ रहा है : अरविंद गुप्ता
बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई तय है: राम कदम
भारत की ऑल टाइम बेस्ट टेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान