पटना। राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले पुलिस लाइन में सिपाही -चालक अशोक कुमार सिंह ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही मूलत: भोजपुर जिले का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद और बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। डीएसपी ने बताया कि शव पंखे के सहारे फंदे से लटकते मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
अशोक कुमार सिंह के दो बेटे हैं। वह बड़े बेटे के साथ पुलिस लाइन में रह रहे थे। बड़ा बेटा अजीत कुमार किसी काम से बाहर गया था। उनकी पत्नी दो दिन पहले घर गई थीं। बुधवार की रात घर में कोई नहीं था। इसी बीच उन्होंने पंखे के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गए। पुलिस की मानें तो अशोक के बड़े बेटे अजीत की शादी एक वर्ष पहले फरवरी 2024 में हुई थी। उनके दूसरे बेटे रंजीत ने पिता की इच्छा के बिना दो माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। पुलिस की मानें तो छोटे बेटे के प्रेम विवाह से अशोक खुश नहीं थे।
You may also like
Rashifal 2 august 2025: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला होगा दिन, जाने क्या कहता हैं आपका राशिफल
एबी डी विलियर्स का रॉकेट थ्रो और SA ने रोमांचक मैच में AUS को 1 रन से हराया; इस टीम से होगा फाइनल
IND vs ENG: केएल राहुल पहली बार किया अपने करियर में ये बड़ा कारनामा, इंग्लैंड का दौरा बन गया बेहद खास
कल का मौसम 2 अगस्त 2025: बिहार, दिल्ली, राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें, जानिए अपने शहरों का हाल
बिहार डिप्लोमा DECE-LE 2025 का दूसरा राउंड आवंटन परिणाम जारी