मुंबई। दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में सोमवार को एक चॉल में भीषण आग लग गई। दिवाली के दिन हुई इस घटना में एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग के पास मच्छीमार नगर स्थित एक चॉल में आग लगी। चॉल की पहली मंजिल पर बिजली के तार, विद्युत उपकरण, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियां और घर के सामान जैसे कपड़े, बर्तन आदि जलकर खाक हो गए। इस घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी मनपा के सैंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया। कॉलोनी में आग फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया। कफ परेड और नरिमन पॉइंट के ऊंची इमारतों से सटा मच्छीमार नगर मछुआरा बस्ती है। मृतक की पहचान यश विशाल खोते (15) के रूप में हुई है। घायल में विराज खोते (13), संग्राम कुर्णे (25) और देवेंद्र चौधरी (30) शामिल हैं। इनमें चौधरी की स्थिति गंभीर बताई जा रही और उसे आईसीयू में रखा गया है। विराज खोते और संग्राम कुर्णे की हालत स्थिर बताई जा रही है।
You may also like
29 साल की उम्र में शतरंज के ग्रैंड मास्टर का अचानक निधन, विश्वनाथन आनंद ने जताया शोक
पुलिसकर्मियों का अटूट समर्पण हमारे राष्ट्र और लोगों को सुरक्षित रखता है: पीएम मोदी
PVL 2025: मुंबई मेटियर्स ने चेन्नई ब्लिट्ज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
विदेशी जोड़े की देसी शादी: आगरा में कैसे रची गई हिंदू रीति-रिवाजों से शादी?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले: आधुनिक हथियारों, ड्रोन और डिजिटल टूल्स से लैस हुई देश की पुलिस