भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव आज बुधवार काे बिहार जाऐंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ यादव कटोरिया, नाथनगर और आलमनगर विधानसभा क्षेत्राें में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 8 बजे भोपाल के अटल पथ जाएंगे। यहां रन फॉर साइबर अवेयरनेस साइबर अपराध/सुरक्षा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 08:50 बजे भोपाल से पटना (बिहार) के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे बांका जिले के हाई स्कूल मैदान कटोरिया में जनसभा, दोपहर 12:50 बजे भागलपुर के नाथनगर विधानसभा के जगदीशपुर हाईस्कूल मैदान में जनसभा, 02.20 बजे मधेपुरा के आलमनगर के बीआरसी खेल मैदान मध्य विद्यालय पुरैनी आलमनगर में जनसभा और 03:10 बजे आलमनगर से पटना-भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 05:50 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। यहां मुख्यमंत्री निवास में रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।
You may also like

कलावाˈ कितने दिन तक पहनना चाहिए और कब बदलना चाहिए? राजा बलि से जुड़ी इस परंपरा के पीछे छुपा है चौंकाने वाला धार्मिक रहस्य﹒

दिलˈ के कमजोर होने पर शरीर देता है ये संकेत हार्ट अटैक आने से पहले संभल जाएं चेकअप कराएं﹒

क्रिमिनलˈ केस होने पर कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी पा सकता है जानिए किस हद तक केस होने के बाद भी बन सकते हैं सरकारी बाबू﹒

आजˈ करोड़ों में है कमाई लेकिन एक वक्त था जब इस एक्टर ने 300 रुपये की पहली सैलरी से खरीदा था घी﹒

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट के बीच हुआ बड़ा विवाद




