Next Story
Newszop

चाणक्य सेना के इस बड़े और विवादित एलान ने पूरे देश में मचाया हड़कंप, अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को मिलेंगे इतने लाख

Send Push

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में काफी रोष है। चाणक्य सेना ने ऐलान किया है कि देश में जहां भी अनुराग कश्यप दिखाई देंगे, उनका मुंह काला कर दिया जाएगा। इसके लिए चाणक्य सेना ने ऐलान किया है कि जो भी अनुराग कश्यप का मुंह काला करेगा, उसे एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा कि अनुराग कश्यप की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में रोष है। दूसरी ओर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ बजाज नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर परशुराम सेना के प्रमुख एडवोकेट अनिल चतुर्वेदी ने दर्ज कराई है।

फिल्मी सितारों ने भी की आलोचना
ब्राह्मण रक्षा मंच के साथ ही फिल्म जगत के कई सितारों ने उनकी कड़ी आलोचना की है। अब अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्देशक अनुराग कश्यप को बॉलीवुड से दूर रहने को कहा है। पायल घोष ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, 'बॉलीवुड से भाग जाना और दूर रहना ही अच्छा ऑप्शन है अनुराग कश्यप। बॉलीवुड तुम्हारे बिना खुश है, इसलिए तुम यहां से दूर रहो। अगर कर्म बुरे हैं, तो अंजाम भी बुरा ही होगा।'

सबक सिखाने की बात कही
अनुराग कश्यप के बयान पर सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक जबरदस्त विरोध हो रहा है। रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्राह्मण रक्षा मंच ने सरकार से हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फुले' पर बैन लगाने की मांग की। उन्होंने फिल्म पर ब्राह्मणों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'अनुराग कश्यप के विवादित बयान के बाद ब्राह्मण समुदाय गुस्से में है और उनकी फिल्म 'फुले' का बहिष्कार करेगा। हम चुप नहीं बैठेंगे और हमारा विरोध जारी रहेगा, हम अनुराग कश्यप को सबक सिखाएंगे। लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी बयान के लिए अनुराग कश्यप की निंदा करते नजर आए।

मनोज मुंतशिर ने भी किया हमला
मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अनुराग कश्यप को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, 'तुम्हारे जैसे हजारों नफरत करने वाले खत्म हो जाएंगे, लेकिन ब्राह्मणों की परंपरा और गौरव अडिग रहेगा, अगर आमदनी कम है तो खर्चे पर काबू रखो और अगर ज्ञान कम है तो शब्दों पर काबू रखो। अनुराग कश्यप तुम्हारी आमदनी कम है और ज्ञान भी कम है, इसलिए दोनों पर काबू रखो। तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं है कि ब्राह्मणों की विरासत का एक इंच हिस्सा भी गंदा कर सको।'

Loving Newspoint? Download the app now