राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार देर रात प्रकोष्ठ अध्यक्षों और समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार दोपहर X पर सूची साझा करते हुए यह जानकारी दी गई। इसमें उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ से लेकर खेल प्रकोष्ठ तक कुल 7 नाम शामिल हैं।
सूची में ये सभी नाम
अधिसूचना के अनुसार, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुकुल गोयल को सौंपी गई है। वहीं, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भरत मेघवाल को दी गई है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी जीवन खान कायमखानी को दी गई है। पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सुशील पारीक को बनाया गया है।इसी तरह, भंवर लाल बिश्नोई समन्वयक की भूमिका निभाएंगे। योगिता शर्मा अभाव अधिकारी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष होंगी। संदीप यादव को सहकारिता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। अमीन पठान खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष होंगे।
ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति
इसके अलावा, कांग्रेस ने जयपुर में सांगानेर और मानसरोवर ब्लॉक के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। नागौर के मीठड़ी और धौलपुर के राजाखेड़ा में भी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।इन नियुक्तियों के साथ कांग्रेस ने अपनी नई टीम को और मज़बूत करने की कोशिश की है। इन नए अध्यक्षों के सामने अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाने की चुनौती होगी।
You may also like
Kiren Rijiju On Justice Yashwant Verma : जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए सभी दल सहमत, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी, न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को बताया संवेदनशील और गंभीर मामला
बिहार में अगस्त से 125 यूनिट बिजली मुफ्त, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंकवाद का बीज होता है : कृष्णा हेगड़े
झारखंड-बंगाल 'एलिफेंट कॉरिडोर' बना हाथियों के लिए मौत का गलियारा, 45 दिन में 7 की मौत
घर के बीचों-बीच रख दी जो ये चीज तो कभी नही आएगी कंगाली, तरक्की खुद चलकर आएगी आपके द्वार˚