Top News
Next Story
Newszop

Karoli कलश यात्रा में झलकी आस्था, गूंजे जयकारे

Send Push

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली बाड़ा पंचायत के राजपुर गांव में बड़ा कुंआ वाले बालाजी मंदिर पर शुक्रवार को संत पुरुषोत्तम दास महाराज के सानिध्य में शुरू हुई भागवत कथा से माहौल धर्ममय हो गया। इससे पहले गाजे बाजे से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया। कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। सबसे आगे एक श्रद्धालु प्रधान ध्वज को लेकर चल रहा था। वृंदावन के आचार्य प्रभू दास महाराज व संत पुरूषोत्तम दास महाराज घोड़ी पर बैठकर चल रहे थे। भागवत पोथी को मुख्य यजमान गजेन्द्र सिंह चौहान व प्रधान कलश को उनकी पौत्र वधु रचना देवी लेकर चल रही थी। कलश यात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। कलश यात्रा का गांव में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शुभारंभ में आचार्य पंडित अशोक शर्मा ने पूजन कराया। जिसमें कथा संयोजक रमेश चंद्र गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, भंवरसिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि से गणेश पूजन, कलश पूजन, सोलह मात्रिका, नवग्रह पूजन किया। कथा में पहले दिन आचार्य ने कहा कि भागवत कथा कलियुग में मनुष्य जीवन का उद्धार करने वाली है। मनुष्य को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। आयोजन समिति के पदाधिकारी पूर्व प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र गोयल ने बताया कि भागवत कथा का समापन 26 सितंबर को होगा। वहीं 27 सितंबर को हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके सरपंच प्रतिनिधि छुट्टनलाल मीना, गुढ़ाचंद्रजी भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, तेजसिंह, नत्थू सिंह, विरेन्द्र सिंह, अशोक शर्मा, मानसिंह, हेमसिंह डीलर, घनश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे। आचार्य ने बताया कि भागवत कथा रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

Loving Newspoint? Download the app now