Top News
Next Story
Newszop

Barmer आरएसएस सरकार्यवाह ने किया सीमावर्ती गांवों का दौरा

Send Push

बाड़मेर न्यूज़ डेस्क, दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले जोधपुर से रवाना होकर बुधवार को जैसलमेर पहुंचे। जैसलमेर जिले के बॉर्डर पर स्थित तनोट माता मन्दिर में दर्शन कर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा स्थित दर्शनीय स्थल बबलियान का अवलोकन किया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट पर वृक्षारोपण किया।

सरकार्यवाह ने बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण संबंधी कार्य, चिकित्सा, शिक्षा, छात्रावास व पाक विस्थापितों के मध्य कार्य, सामाजिक सद्भाव को लेकर भी चर्चा की। इसके साथ ही संघ शताब्दी पर कार्य विस्तार व पंच परिवर्तन पर चर्चा की और जिले के सीमांत क्षेत्र में राष्ट्र सुरक्षा को लेकर संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।

इसके बाद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बाड़मेर शहर के महावीर नगर में एक कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सुबह होसबाले शोकाकुल कार्यकर्ता लक्ष्मण राम डाबी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ता लक्ष्मण राम डाबी के मातृ शोक पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सवेदना व्यक्त की। उसके बाद जालोर जिले के प्रवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम सहित कई संघ के वरिष्ठ प्रचारक भी उपस्थित रहे।

Loving Newspoint? Download the app now