अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शनिवार को भाजपा की ओर से जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज के सेंट्रल लॉन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11:10 बजे दिल्ली से फ्लाइट से रवाना हुए। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे एमएनआईटी विवेकानंद व्याख्यानमाला परिसर में विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दोपहर 1:50 बजे वे एमएनआईटी से रवाना होकर झालाना आरआईसी पहुंचेंगे। दोपहर 2 से 3 बजे तक आरआईसी में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर कार्यक्रम प्रस्तावित है।
नड्डा मुख्यमंत्री आवास भी जाएंगे
इसके बाद नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जवाहर सर्किल से खुली जीप में सवार होकर एंटरटेनमेंट पैराडाइज पहुंचेंगे। रास्ते में महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाकर उनका स्वागत करेंगी। दोपहर 3.40 बजे वे एंटरटेनमेंट पैराडाइज कार्यक्रम स्थल सेंट्रल लॉन पहुंचेंगे। शाम 6.20 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री निवास भी पहुंचेंगे।
भाजपा महिला मोर्चा, प्रदेश पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि धार्मिक एवं कुशल प्रशासक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल में रानी अहिल्याबाई होल्कर के महासम्मेलन में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। इसी कड़ी में जयपुर में एंटरटेनमेंट पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इससे पहले वे जवाहर सर्किल से एंटरटेनमेंट पैराडाइज तक निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। सम्मेलन में जयपुर संभाग के मंडल अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगी।
You may also like
1st Unofficial Test: इंडिया ए के खिलाफ इन 3 बल्लेबाजों ने ठोके शानदार शतक, तीसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर पहुंचा 500 पार
स्वास्थ्य टिप्स: अधिक नींद के पीछे के विटामिन्स की कमी
महिलाओं को ठंड क्यों लगती है: जानें इसके पीछे के कारण
आज के स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की खबरें
Suryakumar Yadav Sets New IPL Record with 717 Runs