30 जून 2025 को रात्रि 8:33 बजे मंगल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेगा और इस समय यह सिंह राशि में विद्यमान रहेगा। ग्रहों के सेनापति मंगल की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए विशेष शुभ रहेगी। दरअसल, मंगल ऊर्जा, साहस और कार्यकुशलता का कारक है। इसके गोचर का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सिंह राशि मंगल के लिए अनुकूल मानी जाती है, क्योंकि दोनों ही अग्नि तत्व राशियां हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रचनात्मकता, प्रेम और आनंद का प्रतीक है और इसका स्वामी शुक्र है। इस गोचर से मंगल की ऊर्जा को रचनात्मक और नेतृत्वकारी दिशा मिलेगी। आइए जानते हैं मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।
मेष
मंगल आपकी राशि का स्वामी है और इस गोचर का प्रभाव आपके पंचम भाव पर पड़ेगा। यह समय आपकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेगा। इसके साथ ही शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। कला या व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान विशेष लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
तुला
तुला राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आपके एकादश भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव लाभ और सामाजिक मेलजोल का होता है। यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ समय लेकर आएगा। इस दौरान आय के नए स्रोत खुलेंगे और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपको मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि और नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
वृश्चिक
मंगल आपकी राशि का स्वामी भी है और यह गोचर आपके दशम भाव को प्रभावित करेगा। यह आपके करियर के लिए बहुत अच्छा समय साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है। आप नेतृत्व की भूमिका में भी आ सकते हैं। हालांकि काम के दबाव के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि
मंगल आपके छठे भाव को प्रभावित करेगा। यह शत्रुओं और स्वास्थ्य का भाव है। यह गोचर आपके लिए शुभ है। इसके चलते आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन कार्यभार के कारण तनाव से बचें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
You may also like
सेनाध्यक्ष की भूटान यात्रा, रक्षा सहयोग को मिलेंगे नए आयाम
Video: हाइवे का एक और वीडियो वायरल! चलती बाइक पर कपल करते रहे अश्लील हरकतें, देखें यहाँ
'हेरा फेरी 3' पर सुनील शेट्टी ने कहा, रिलीज के बाद ही बात करूंगा…
हमारी संस्कृति सभी जीवों में ईश्वर की उपस्थिति को देखती है : राष्ट्रपति मुर्मू
भारत में नई कंपनियों के रजिस्ट्रेशन में जबरदस्त उछाल, मई में 29 प्रतिशत का हुआ इजाफा