राणा प्रताप सागर, कोटा बैराज, जवाहर सागर, माही बजाज सागर, बीसलपुर बांध, टोरडी सागर, पार्वती बांध में पानी की अच्छी आवक हुई है। आने वाले दिनों में इन बांधों में पानी की मात्रा और बढ़ेगी। जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध में करीब 70 फीसदी पानी है।
प्रमुख बांधों में आया पानी, खुशियां लेकर आया
बांध | गेज | पानी का प्रतिशत |
राणा प्रताप सागर | 351.82 RL METER | 93% |
कोटा बैराज | 259.83 RL METER | 97% |
जवाहर सागर | 297.58 RL METER | 85% |
बीसलपुर बांध | 313.86 RL METER | 70% |
माही बजाज सागर | 275.00 RL METER | 64% |
5 प्रमुख बांधों में सबसे कम पानी
बांध | गेज | पानी का प्रतिशत |
मेजा डैम | 6.11 RL METER | 7% |
जवाई बांध | 5.26 RL METER | 15% |
छापरवाड़ा बांध | 5.88 RL METER | 16% |
जाखम डैम | 36.00 RL METER | 25% |
सरदार समंद बांध | 5.49 RL METER | 33% |
इन संभागों में बारिश की संभावना
राजस्थान में 15 जून से ही बांधों में पानी आना शुरू हो गया था। सबसे खास बात यह है कि जुलाई की शुरुआत में ही मानसून की जोरदार बारिश हुई थी। ऐसे में अभी जुलाई अगस्त का पूरा मानसून बाकी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर में बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर में भी मानसून की बारिश की संभावना है।
You may also like
न बाबर, न रिजवान और न अफरीदी, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान
PM Kisan 20th Installment: राजस्थान के किसानों को मिलेगा 2000 रुपए का तोहफा, जानें कब आएगी अगली किस्त ?
आखिर क्या होती है फैक्ट्रियों के ऊपर गोल घूमने वाली ये चीज? इसका क्या काम है? जानें
Health Tips- शरीर में इस विटामिन की कमी से कमजोर हो जाती हैं नसें, जानिए कैसे करें इसकी पूर्ती
Mansoon Tips- बारिश की वजह से सामान में लग गई हैं फफूंदी, जानिए बचाने के तरीका