Top News
Next Story
Newszop

Dausa बांदीकुई में विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज

Send Push

दौसा न्यूज़ डेस्क, बैजूपाड़ा थाने में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसी गांव में उसकी बहन रहती है। वह डेढ साल पहले अपनी बहिन के घर गई थी। जहां पास में रहने वाले एक जना उससे बातचीत करने लग गया। इसके कुछ दिन बाद वह अपनी बहन के घर गई तो वहां बहिन व बच्चे नहीं थे। इस दौरान आरोपी वहां आ गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी विडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

एफआईआर में बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि मैं तूमसे शादी कर लूंगा। तूम पति से तलाक ले लो। इस पर पीड़िता ने अपने पति से तलाक ले लिया। लेकिन अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है।

Loving Newspoint? Download the app now