भरतपुर न्यूज़ डेस्क, बयाना एसडीएम दीपक मित्तल ने शुक्रवार को खंड के गांव शेरगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व गांव सिकंदरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांचते हुए स्टोर रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता ठीक पाई गई। एसडीएम ने विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइया सह सहायिका महिलाओं से मानदेय भुगतान के बारे में जानकारी ली। जिस पर महिलाओं ने समय पर मानदेय मिलने की बात बताई।
इसके बाद एसडीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता देखी। हालांकि बच्चे एसडीएम के कई प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाए। एसडीएम ने शेरगढ़ के आरवीएम में कक्षा 10 के बच्चों से न्यूटन के गति के नियमों के बारे में पूछा, लेकिन बच्चे इसका उत्तर नहीं दे पाए। इसी प्रकार सिकंदरा के महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में कक्षा 3 के बच्चे अंग्रेजी में गिनती नहीं बता पाए। इस पर एसडीएम ने विद्यालय स्टाफ को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी ने दोनों विद्यालयों के संस्था प्रधानों को विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए विभिन्न सुझाव एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
You may also like
Seoni News: सिवनी में जगह-जगह फैले कचरे ने उड़ाई स्वच्छता पखवाड़े की धज्जियां, सामने आई स्वच्छ भारत अभियान की हकीकत
तिरुपति विवाद के बीच राजस्थान सरकार चलाएगी 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान
त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री
गिल और पंत के शतक, अश्विन के तिहरे झटकों से भारत ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा