Top News
Next Story
Newszop

Jodhpur पत्नी और सास पर चोरी का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

Send Push

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी व सास के खिलाफ घर के जेवरात व नकदी चोरी करने का मामला दर्ज करवाया गया है। युवक की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। उसके बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़े हो रहे थे।प्रताप नगर सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रताप नगर निवासी पीयूष तापड़िया ने बताया ने शुक्रवार को अपनी पत्नी चित्तौड़गढ़ निवासी शिखा गुप्ता व सास चित्रा गुप्ता के खिलाफ घर से 2.30 लाख रुपए व सोने के जेवरात चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

image

पीड़ित ने बताया कि 23 मई 2024 को उसकी और शिखा की शादी हुई थी। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच शादी करने की सहमति बनी। पीड़िता ने बताया कि दोनों की शादी आर्य समाज में हुई है। शादी से पहले शिखा की मां चित्रा गुप्ता ने प्रार्थी के परिवार से तीन लाख रुपए की शादी की सिक्योरिटी को लेकर मांग की थी। नहीं तो शादी नहीं होने की बात कही। इस पर प्रार्थी की मां ने ढाई लाख रुपए दिए थेपीड़ित ने बताया कि शिक्षा गर्भवती थी। और वह बच्चे को जन्म देना नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर वह प्रार्थी व उसके परिवार से झगड़ा करती रहती थी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। और इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Loving Newspoint? Download the app now