राजस्थान में कई प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं। इस राज्य में स्थित पुष्कर भी प्रमुख शहरों में से एक माना जाता है। इस जगह की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। पुष्कर राजस्थान के अजमेर जिले में आता है। यहां लगने वाला ऊंट मेला पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। यहां स्थित ब्रह्मा मंदिर अपनी पौराणिक कथाओं के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। अगर आप पुष्कर घूमने आ रहे हैं तो इन मंदिरों के दर्शन करना न भूलें।
ब्रह्मा मंदिर
पुष्कर में स्थित ब्रह्मा मंदिर में मुगल वास्तुकला के साथ-साथ दक्षिण भारत की वास्तुकला की अद्भुत झलक देखने को मिलती है। इस मंदिर को भगवान रंगी, विष्णु जी के अवतार के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर दक्षिण भारत के लोगों के लिए बेहद खास तीर्थ स्थल है। अगर आप इस मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे के बीच पहुंचें।
सावित्री मंदिर
पुष्कर शहर में स्थित सावित्री मंदिर भी प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यह मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस मंदिर के परिसर तक पहुंचने के लिए आपको एक से डेढ़ घंटे की चढ़ाई करनी पड़ती है। यह मंदिर शहर के प्राचीन तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए आप रोपवे से भी जा सकते हैं।
अप्तेश्वर महादेव मंदिर
अप्तेश्वर महादेव का मंदिर भी पुष्कर शहर में स्थित है। इस मंदिर में संगमरमर से बनी भगवान शिव की पंचमुखी मूर्ति है। इस पंचमुखी मूर्ति की शिल्पकला देखने लायक है। इस अद्भुत कला को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।
सरस्वती मंदिर
सरस्वती मंदिर को पुष्कर के धार्मिक मंदिरों में से एक के रूप में भी जाना जाता है। यह मंदिर ज्ञान की देवी देवी सरस्वती को समर्पित है। सरस्वती मंदिर भी पुष्कर आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां आने के बाद इस जगह की खूबसूरती आपको अपनी ओर खींच लेगी।
वराह मंदिर
वराह मंदिर पुष्कर शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। यह भव्य मंदिर वास्तुकला की कालातीत आध्यात्मिकता और भव्यता को बखूबी दर्शाता है। इस मंदिर की भव्यता को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।
You may also like
मध्य प्रदेश की सरकार किसी सर्कस से कम नहीं : जीतू पटवारी
आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
भारत ने स्टील पर अमेरिकी शुल्कों का मुकाबला करने के लिए टैरिफ प्लान की जानकारी डब्ल्यूटीओ को दी
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई के बाद पीएम मोदी का भाषण, चार बड़े संदेश
राजधानी समेत प्रदेश के 7 संभागों के 38 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट