Top News
Next Story
Newszop

Udaipur में देर रात चाकूबाजी की घटना से गर्माया माहौल, केस दर्ज

Send Push

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, सूरजपोल थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को एमबी हॉस्पिटल लाने के बाद माहौल गर्मा गया। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और रात 11:30 बजे पुलिस समझाइश के बाद मामला शांत हो पाया। जानकारी अनुसार घटना रात करीब 10 बजे की है। जब रावजी का हाटा निवासी चेतनसिंह पंवार कालाजी-गोराजी से गुलाबबाग शेर वाली फाटक की तरफ बाइक से जा रहा था। इस दौरान हेलावाड़ी निवासी शोएब तेज गति से बाइक लेकर आया और चेतन के सामने कट मारा। इस बात पर दोनों में बहस हो गई। गुस्से में आकर चेतन ने शोएब पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू शोएब के कंधे पर लगा और वहीं फंस गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे।

पुलिस ने देर रात आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया। उधर, शोएब के कंधे का आॅपरेशन कर चाकू को कंधे से बाहर निकाला गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसी बीच शोएब के परिजन और समाजजन एमबी हॉस्पिटल में जुटना शुरू हो गए और हंगामा कर दिया।

आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े थे लोग, पुलिस ने खदेड़ा

घायल के परिजन और समाजजन की एमबी हॉस्पिटल परिसर में बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग आरोपी के घर बुलडोजर चलाने और पीड़ित के परिजनों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई देर तक लोग मांगों पर अड़े रहे। ऐसे में तनाव बढ़ते देख पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ा और परिजनों को समझाइश कर मामला शांत कराया।

Loving Newspoint? Download the app now