बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक बिहारी युवक की हत्या कर दी गई है। यहां तीन-चार दिन पुराना शव मिला है, जिसकी पहचान नंदन बिहारी के रूप में हुई है। शव को आवारा कुत्तों ने नोच डाला है। हत्या किसने और कब की? इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
गंगाशहर थाने के सुजानदेसर गांव के पास चांदमल बाग है, इस बाग के एक तरफ एक युवक का शव पड़ा मिला। मंगलवार सुबह यहां से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो शव पड़ा था। इसकी सूचना गंगाशहर पुलिस को दी गई। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया। मृतक का शव तीन-चार दिन से यहां पड़ा है। आवारा कुत्तों ने शव को नोचना शुरू कर दिया, जिसके बाद दुर्गंध आने लगी।
मृतक की पहचान बिहारी युवक नंदन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब पच्चीस साल है। वह इस इलाके में मजदूरी करता था। युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि हत्या कब हुई। नंदन के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, जिसके बाद ही घटनाक्रम का पता चल सकेगा।
25 मई को हुई थी हत्या
गंगाशहर थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार का कहना है कि नंदन की हत्या 25 मई को हुई थी। उसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया। फिलहाल पुलिस को उसके कुछ दोस्तों पर शक है। उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
शरीर पर चोटों के निशान
युवक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि झगड़े में उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि शव को लाने वालों की पहचान हो सके। अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
You may also like
छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या की जन्मभूमि है : विष्णु देव साय
महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न आयोग नहीं करेगा बर्दाश्त : प्रतिभा कुशवाहा
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और अध्यादेश के विरोध में उतरे सेवायत, की नारेबाजी
मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने किया न्यूबॉर्न केयर यूनिट का उद्घाटन
अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए : ऋतु शाही