Next Story
Newszop

IPL 2025: ट्रैविस हेड ने 29 गेंदों में 28 रन की धीमी पारी से भी किया कमाल, तोड़ डाला हेनरिक क्लासेन का महारिकॉर्ड

Send Push
image

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने गुरुवार (17 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में 29 गेंदों में 96.55 की औसत से 28 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके जड़े।

इस धीमी पारी के दौरान हेड ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह आईपीएल में बतौर ऑस्ट्रेलियाई सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। हेड ने 32 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है औरर उन्होंने इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी की है।

Fastest to Reach 1000 IPL Runs (Innings Wise) 21 - Shaun Marsh 23 - Lendl Simmons 24 - Devon Conway 25 - Sai Sudharsan 25 - Matthew Hayden 26 - Jonny Bairstow 27 - Chris Gayle 28 - Kane Williamson 30 - Michael Hussey 31 - Sachin Tendulkar 31 - Ruturaj Gaikwad 32 -hellip;

mdash; (@Shebas_10dulkar) April 17, 2025

इसके अलावा गेंद के हिसाब से सबसे तेज 1000 आईपीएल रन के मामले में हेड दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 575 गेंदों में अपने 1000 रन पूरे कर हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लए 594 गेंद खेली है।

गौरतलब है कि मौजूदा सीजन में अभी तक हेड सनराजर्स हैदराबाद की टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने सात पारियों में 34.57 की औसत से 242 रन बनाए हैं।

Fastest to 1,000 IPL runs (by balls faced) 545 - Andre Russell 575 - Travis Head* 594 - Heinrich Klaasen 604 - Virender Sehwag 610 - Glenn Maxwell 615 - Chris Gayle 617 - Yusuf Pathan 617 - Sunil Narine 628 - Liam Livingstone 630 - Rishabh Pant pic.twitter.com/RlcjJon4Ff

mdash; All Cricket Records (@Cric_records45) April 17, 2025
Loving Newspoint? Download the app now