सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर शतक लगाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। उन्होंने सभी गेंदबाजों पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। निसांका आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वह 58 गेंद पर 6 छक्के और 7 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।
कुसाल परेरा ने 32 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। परेरा ने निशांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। कप्तान असलांका 5 और कामिंडु मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए। शनाका 11 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। टीम 2 रन बना सकी और मैच ड्रॉ रहा। भारत की तरह श्रीलंका भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।
सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर शतक लगाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। उन्होंने सभी गेंदबाजों पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। निसांका आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वह 58 गेंद पर 6 छक्के और 7 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।
Also Read: LIVE Cricket Scoreश्रीलंका के लिए महिश तिक्षाणा, दुश्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका और कप्तान असलांका ने 1-1 विकेट लिए।
Article Source: IANSYou may also like
Jolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया
AFG vs BAN: शारजाह में आखिरी ओवर तक चला रोमांच, बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
शादी का झांसा देकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला जिम ट्रेनर गिरफ्तार
भारत के निषाद ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता
पत्नी द्वारा पति से छुपाई जाने वाली बातें: जानें क्या हैं ये रहस्य