नई दिल्ली: बाप और बेटी के रिश्ते को समाज में बेहद पवित्र माना जाता है। पिता अपनी बेटी की परवरिश और शिक्षा में हर संभव मदद करता है। भारत में तो बेटियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है। लेकिन, एक जगह ऐसी भी है जहां बेटियों की शादी उनके अपने पिता से कर दी जाती है। यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। दुनिया में कई अजीब प्रथाएं हैं, और यह भी उनमें से एक है। आइए, इस कुप्रथा के बारे में जानते हैं।
बांग्लादेश के मंडी जनजाति में प्रथा
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, यह अनोखी परंपरा बांग्लादेश के मंडी जनजाति में प्रचलित है। इस जनजाति में लड़कियों की शादी उनके पिता से ही कर दी जाती है। मंडी जनजाति की एक 30 वर्षीय महिला, ओरोला, ने बताया कि जब वह छोटी थी, तब उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी मां ने नॉटेन नाम के एक अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। ओरोला ने कहा कि वह अपने दूसरे पिता को देखकर हमेशा सोचती थी कि वे कितने अच्छे हैं।
परंपरा का आज भी पालन
ओरोला ने आगे बताया कि जब उसने जवानी की ओर कदम रखा, तब उसे पता चला कि उसके दूसरे पिता नॉटेन ही उसके पति हैं। यह सुनकर उसे ऐसा लगा जैसे वह किसी सपने में है, लेकिन यह सच था। दरअसल, ओरोला की शादी उसके पिता के साथ तब कर दी गई थी जब वह केवल 3 साल की थी। इस प्रकार, ओरोला का पिता ही उसका पति भी बन गया। हालांकि यह रिपोर्ट थोड़ी पुरानी है, लेकिन आज भी इस कुप्रथा का पालन किया जा रहा है।
कुप्रथा का पालन कैसे होता है
यह एक ऐसी प्रथा है जिसमें कम उम्र में विधवा हुई लड़कियों की शादी किसी अन्य व्यक्ति से कर दी जाती है। जब वह महिला एक बेटी को जन्म देती है, तो उसकी शादी भी उसी व्यक्ति से करवाई जाती है। माना जाता है कि कम उम्र का पति नई पत्नी और उसकी बेटी की सुरक्षा लंबे समय तक कर सकता है। यह एक बेहद अजीब प्रथा है, और आश्चर्य की बात यह है कि आज भी इसे मान्यता प्राप्त है।
You may also like
मोटापा घटाने के लिये रात में करेये 4 उपाय, आराम से घटेगा वजन ⁃⁃
इन फलों के कारण पत्तथर बन गई है किडनी, अभी से हो जाएं सावधान, वरना जा सकती है जान ⁃⁃
ये 1 कैप्सूल, पुरुषों में भर देगा 10 घोड़ों का स्टैमिना, क्लिक करके जानें ⁃⁃
चहेरे की खुरदुरी स्किन को रातो-रात एक जैसी स्मूथ स्किन बना देगा ये उपाय ⁃⁃
एक महीने तक रोज खाएंगे एक संतरा, तो हैरान कर देंगे इसके फायदे; दूर भागने लगेंगी 5 परेशानियां ⁃⁃