हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली की एक ब्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रुतिका की लाश मिली है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ पानीपत आई थी। श्रुतिका की बहन ने उसके बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है।
श्रुतिका की लाश सोनीपत के खुबड़ू झाल से बरामद हुई। 25 वर्षीय श्रुतिका के बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि श्रुतिका ने झगड़े के बाद पानीपत की नहर में कूदने का प्रयास किया, जिसे बचाने की कोशिश में वह भी नहर में कूद गया, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका। दोनों 5 फरवरी की रात को पानीपत के एक होटल में ठहरे थे।
श्रुतिका की बहन भूमिका ने मीडिया को बताया कि उसके और संजीत के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कभी वह उसे प्यार से बात करता था, तो कभी मारपीट करता था। करीब 20 दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। भूमिका ने कहा कि संजीत ने श्रुतिका को मारा था, लेकिन बाद में माफी मांगकर उसे मनाने की कोशिश की।
संजीत ने श्रुतिका को पानीपत बुलाया था। भूमिका ने बताया कि श्रुतिका ने संजीत से मिलने से मना किया था, लेकिन संजीत ने उसे गालियां दीं। 5 फरवरी को संजीत ने श्रुतिका को फोन किया और पानीपत आने के लिए कहा। श्रुतिका ने पहले मना किया, लेकिन बाद में वह मान गई। पानीपत पहुंचने के बाद श्रुतिका ने संजीत को मैसेज किया कि उसने उसकी अंगूठी बेच दी है। इसके बाद श्रुतिका का कोई संपर्क नहीं हुआ।
भूमिका ने बताया कि श्रुतिका ने अपने लॉगिन आईडी से खाना ऑर्डर किया था, जिससे उसे श्रुतिका के अंतिम लोकेशन का पता चला। जब वह वहां पहुंची, तो पुलिस पहले से मौजूद थी। भूमिका ने आरोप लगाया कि श्रुतिका आत्महत्या नहीं कर सकती थी और संजीत ने उसे मारा है।
श्रुतिका और संजीत की मुलाकात लाइव स्ट्रीमिंग एप पर हुई थी। श्रुतिका की मां ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
You may also like
Suresh Raina ने की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, बोले- 'धोनी भाई अब एक और साल...'
इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए संतरा, वरना हो सकता है नुकसान ⤙
मोटी बीवियों के पति क्यों रहते हैं ज्यादा खुश? जानें हैरान करने वाला सच
अमृतसर: पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
देश के युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया: पीएम मोदी