चंबा. हिमाचल प्रदेश में एक और हत्या की घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी चंबा अभिषेक यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में यह हत्या हुई है। चिकन डिनर से पहले साली और उसके पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी रतो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रतो ने बताया कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ मेहमान आई थी। रतो के पति पुन्नू राम ने बहन और जीजा के लिए चिकन मंगवाया था। शाम 6 बजे जब रतो रसोई में खाना बना रही थी, तब बहन और जीजा उसके पति के साथ घर के पास की जमीन पर गए और वहां विवाद हो गया।
राज कुमार ने हाथ में बेलचा उठाकर पुन्नू राम के सिर पर वार किया और फिर वहां से भाग गए। रतो देवी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक पुन्नू राम की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, महिला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पति की तलाश जारी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने महिला से बातचीत की और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like
IPL 2025: SRH vs MI मैच के दौरान कैसा रहेगा राजीव गांधी स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट
राजस्थान में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में दिखेगा गर्मी और लू का कहर
नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन के बदले दोस्त को पहना दिया वरमाला.. शादी में उठा ऐसा बवाल पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा ι
RBI:10 साल से ज्यादा उम्र के नाबालिगों को मिला आरबीआई से खास तोहफा, कर सकेंगे अब ये काम
PL 2025 पॉइंट्स टेबल: गुजरात ने बढ़ाई प्लेऑफ की उम्मीदें, KKR पर मंडराया खतरा, CSK लगभग बाहर