राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक महिला ने अपने चचेरे देवर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब देवर महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
महिला ने प्रतिरोध करते हुए देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद महिला मौके से भाग गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रताड़ना के कारण विवाद
धंबोला थानाधिकारी तेज सिंह ने बताया कि राजपुर गांव के निवासी चंदूलाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह रविवार को काम से डूंगरपुर गया था। शाम को उसकी बहू बसंती देवी ने फोन पर बताया कि उसके जेठजी मणिलाल और जेठानी लक्ष्मी के बीच झगड़ा हो गया है। दोनों घर के आंगन में लड़ रहे थे। इसके बाद लक्ष्मी घर के अंदर चली गई।
चंदूलाल ने आगे बताया कि जब वह घर के अंदर गया, तो उसने देखा कि मणिलाल सिर पर चोट के साथ जमीन पर पड़ा था। रात को घर लौटने पर उसने लक्ष्मी के घर में मणिलाल का खून से लथपथ शव देखा। सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि महिला ने अपने चचेरे देवर की प्रताड़ना से तंग आकर हत्या की है। महिला की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
You may also like
बंगाल शिक्षक भर्ती मामला: राहुल गांधी ने 'बेदाग़' शिक्षकों के लिए राष्ट्रपति को लिखा पत्र
राजस्थान के इन जिलों में प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट! एक क्लिक में जानिए 9-10-11 अप्रेल को कैसा रहेगा मिसाज ?
08 अप्रैल, Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL जगत से
ऊपर से ट्रेन गुजरती है, जहाज के लिए खुल जाते है पुल, गजब की है भारत की ये ब्रिज, जानिए इसे बनाने में कितना आया खर्च
Agriculture tips: गेहूं के दानों में आएगी चमक, बढ़ जाएगा वजन, पानी डालने के बाद डाले यह तरल खाद, तेजी से होगा विकास, हरा-भरा हो जाएगा खेत ⁃⁃