Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के | तकरीबन सभी ने अपने घर में पापा और बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगा करते। पर ब्रिटेन का ये पेड़ इसे गलत साबित कर रहा है। ये पेड़ सिक्कों से जड़ा हुआ है और पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है। करीब 1700 साल पुराने इस पेड़ पर पैसे उगे नहीं हैं, पर हजारों की संख्या में सिक्के जड़े हुए हैं। खास बात ये है कि यहां सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं दुनियाभर के अलग-अलग देशों के सिक्के लगे हुए हैं। क्यों लगे हुए हैं सिक्के?…
वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद ये पेड़ एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है, जिस पर लोग सिक्के लगाते हैं। इसमें कोई ऐसी जगह नहीं बची है, जहां पर सिक्के नहीं लगे हों।
इस पेड़ को लेकर बहुत सारी अलग-अलग धारणाएं और मान्यताएं हैं, जिसके चलते लोग इस पर सिक्के लगाते हैं।
कई लोगों का मानना है कि पेड़ में ऐसे सिक्के लगाने से मुराद पूरी होती है और सुख-समृद्धि आती है। वहीं कई लोगों का ये भी विश्वास है कि इस पेड़ में किसी डिवाइन पावर का वास है।

क्रिसमस के मौके पर यहां मिठाइयां और गिफ्ट्स भी रखे जाते हैं और प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं।
खास बात ये है कि ये सिक्के सिर्फ यूके के ही नहीं है। यहां दुनियाभर के देशों के सिक्के लगे हुए हैं। हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा संख्या यूके के सिक्कों की है।
You may also like
बिहार में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट, आगामी चुनाव में मिलेगी जीत : मृत्युंजय तिवारी
बंगाल में घुसपैठियों को ममता सरकार का पूरा समर्थन : अजय आलोक
दिग्विजय सिंह को हिंदू त्योहारों से दिक्कत है तो पाकिस्तान चले जाएं : विश्वास सारंग
नसों में थक्का बनकर जमने लगा है खून? ये इशारे देने लगे शरीर तो तुरंत अस्पताल भागें‹
मिनटों में अपना EPF बैलेंस करें चेक! ये है आसानी से बैलेंस चेक करने के ती