क्या आपका पेट ढ़ीला लटका हुआ है। जब आप चलते हैं या कुछ काम करते हैं, तो आपका पेट धीरे-धीरे झूलता और लटकता हुआ दिखाई देता है। इसके कारण कभी-कभी आपको शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। कितनी भी कोशिश करने पर भी कोई खास सुधार नही हो रहा है! तो यहां दिया उपाय आपके लिए मददगार हो सकता है।
पेट लटकने की मुख्य कारणों में हमारा दोषपूर्ण खानपान, शरीरिक परिश्रम का अभाव के अलावा गर्भावस्था है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इसकी वजह स्वास्थ्य के प्रति हमारी लापरवाही है। लेकिन घबराएं नहीं आपके ढ़ीले पेट के लिए हमारे पास एक प्राकृतिक उपाय मौजूद है। जीं हां अदरक, नीबू और एलोवेरा का मास्क आपके ढ़ीले पेट को सही रूप देने में मदद कर सकता है।
अदरक एक थर्मोजेनिक एजेंट है, जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता है और कसे मसल्स को खत्म करता है। हमारे शरीर के लिए नीबू का भी अहम रोल है। विटमिन सी उत्पादन में नींबू सबसे अच्छा माना जाता है। जो स्किन के लचीलेपन को दुरूस्त रखता है।
इसके अलावा एलोवेरा में पाया जाना वाला मैलिक एसिड स्किन को टाइट करता है। इस पूरे मास्क पैक में शहद का बहुत अच्छा रोल है। यह एंटी एजिंग होने के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो लचीले पेट को एक आकार देने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री2 चम्मच अदरक का पाउडर
1 चम्मच प्योर एलोवेरा जेल
1 चम्मच शहद
1 चम्मच नीबू का रस
तैयार करने की विधिअदरक पाउडर, एलोवेरा जेल, शहद और नीबू को मिक्स कर लीजिए। इसे तक मिलाइए जब तक यह पूरी तरह से मिक्स न हो जाए। इसके बाद इसे आप अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।
प्रयोग करने की विधितैयार मास्क को नाभि के आस-पास लागाएं। 15 से 20 मिनट तक मास्क को लगा रहने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। फिर साबुन के साथ ठंडे पानी से धोएं। इस मास्क के लगातार इस्तेमाल से एक माह के बाद आपको रिजल्ट दिखने लगेगा। हालांकि एक्सरसाइज करना न भूलें।
इसके अलावा लटके पेट की समस्या से बचने के लिए आपको सबसे पहले शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना होगा। इसके लिए नमक और चीनी का सेवन करें। भोजन में विटामिन सी और ओमेगा -3 फैटी एसिड संबंधी खाना खाएं। यह हमारे शरीर के लचीलेपन को बनाएं रखता है।
इसके अलावा सप्ताह में कम से कम तीन बार व्यायाम करें, जिसमें पेट की मजबूती और फैट कम करने वाले एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान रहे। यह आपकी स्किन को मॉस्चुराइज करने के साथ पेट के ढ़ीलेपन को सही करेगा।
You may also like
पाक आर्मी चीफ़ ने हिंदुओं और कश्मीर पर ऐसा क्या कहा, जिसकी भारत और पाकिस्तान में हो रही चर्चा
दिल्ली में 8 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, निर्वासन प्रक्रिया शुरू
'ममता बनर्जी ने शासन-प्रशासन दोनों को वोटबैंक की राजनीति में गिरवी रख दिया है': अरुण साव
RCB vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2025: विराट कोहली या श्रेयस अय्यर, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
अप्रैल महीने के शुरूआती दिन इन 5 राशियों के लिए हैं बेहद शुभ, मिलेंगे शुभ समाचार होगा लाभ