झांसी। एक महिला की पांच बेटियां थीं। लगभग नौ वर्ष पहले वह अपनी बड़ी व सबसे छोटी बेटी को लेकर पड़ोसी आकाश परिहार के साथ गुरुग्राम चली गई थी। लगभग डेढ़ माह पहले जब महिला झांसी आई, तो उसकी बड़ी बेटी बहुत बीमार थी।
मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्वजन का आरोप है कि उसे एचआइवी था और मां के प्रेमी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। कुछ दिन पहले यह महिला अपनी आठ साल की छोटी बेटी को भी बीमारी की हालत में झांसी ले आई।
एक दिन पड़ोस की एक महिला ने उस लड़की से पूछा तो उसने बताया कि सौतेले पिता उसे काले रंग की एक गोली देते थे और इसके बाद उसके साथ गंदा काम करते थे। आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
You may also like

8वें वेतन आयोग के गठन को सरकार की मंजूरी, 18 महीने में देगा सिफारिश, जानिए डिटेल

कन्या साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 : करियर में सफलता मिलेगी, पारिवारिक संबंधों में सावधानी बरतें

उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को कहा एनाकोंडा, बोले- मुंबई को निगलना चाहते हैं, भड़की BJP ने बताया अजगर, गरमाई सियासत

Kia Carens CNG हुई लॉन्च, यहां जानें कीमत और फीचर्स, अर्टिगा को देगी टक्कर

सिंह साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 : नए अवसर मिलेंगे, चुनौतियां भी रहेंगी





