आप ने घर के बड़े बूढ़ों को कई बार यह कहते सुना होगा कि शाम के समय सोते नहीं है। यदि शाम को आपकी नींद लग जाती है तो वह आपको टोक भी देते हैं। ऐसे में कुछ युवा इसे फालतू की बातें मानकर शाम को फिर भी सो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर शाम को सोने के लिए मना क्यों किया जाता है? इसका सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारण भी है।
शाम को ना सोने का वैज्ञानिक कारणहेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो शाम को सोने से इसका नेगेटिव इफेक्ट हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसके अलावा शाम को सोया जाए तो रात को जल्दी नींद नही आती है। फिर हम पूरी रात करवट बदलते रहते हैं। जब नींद पूरी नहीं होगी तो शरीर में और भी कई बीमारियां जन्म ले लेगी।
शाम को ना सोने का एक लॉजिकल कारण भी है। सुबह जब सूर्य उगता है तो हम पूरी एनर्जी के साथ अपने कामों की शुरुआत करते हैं। वहीं शाम को सूरज के ढलते ही सभी कामों को समेटा जाता है। अब यदि आप शाम को सो जाएंगे तो आपके सभी काम अधूरे ही रह जाएंगे। फिर अगले दिन आपके ऊपर काम का लोड बढ़ जाएगा।
शाम को ना सोने का धार्मिक कारणहमारे शास्त्र और धर्म कहता है कि ईश्वर की आराधना का सबसे उचित समय सुबह और शाम का होता है। मान्यता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां दुर्गा घर में आती है। ऐसे में यदि आप उन्हें घर में सोते हुए दिख गए तो वे वापस लौट जाते हैं।
शाम को सोने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। महालक्ष्मी उस घर में प्रवेश नहीं करती है जहां नकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक होती है। लक्ष्मीजी के अभाव में घर में बरकत नहीं रहती और हम आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते हैं।
इसके अलावा जब आप शाम के तय समय पर भगवान की पूजा पाठ करने की बजाय सोए पड़े रहते हैं तो आपको पाप लगता है। ईश्वर आप से नाराज हो जाते हैं फिर आपकी लाइफ में एक के बाद एक कई दुख आने लगते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ।
शाम को ये काम करने से भी बचें
शाम को सोने के अलावा कुछ और भी काम है जिन्हें करने से देवी देवता नाराज हो जाते हैं। जैसे शाम के समय भूल कर भी नाखून नहीं काटना चाहिए। इसके अलावा शाम को दाढ़ी भी नहीं बनाना चाहिए। वहीं शाम को बाल झाड़कर उसे फेंकना भी नही चाहिए। यह सभी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा का लेवल बढ़ाती है। जिससे देवी देवता नाराज हो जाते हैं और हमारी मनोकामनाएं पूरी नहीं करते हैं।
You may also like
दस लाख छात्रों की भीड़, आर्मी टैंक के नीचे दबकर कचुंबर बने लोग और 10 हजार मौतें... जब दुनिया ने देखी चीन की बर्बरता
रूस में डॉक्टर बनने क्यों जाते हैं भारतीय, क्या है यहां MBBS करने की वजह? रूसी प्रोफेसर ने खोला बड़ा 'राज'
आज का कर्क राशिफल, 4 जून 2025 : दिन रहेगा शुभ, बिजनेस में हर किसी पर न करें विश्वास
Aaj Ka Ank Jyotish 4 June 2025 : मूलांक 5 वाले कार्यस्थल पर सोच-समझकर लें कोई भी फैसला, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
मॉर्निंग की ताजा खबर, 04 जून: RCB की जीत के बाद फूट-फूटकर रोए कोहली, भारत की तरक्की पर पाकिस्तान का दांव... पढ़ें अपडेट्स