True Hindi Story of Headless Chicken : आज से ठीक 70 साल पहले सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते में एक अनोखी घटना घटी थी। 10 सितंबर, 1945 को हुई इस घटना ने दुनियाभर के जीव विज्ञानियों को चकित कर दिया। अमेरिका के फ्रूटा कोलोरेडो में एक मुर्गे ने बिना सिर के कई महीनों तक जीवित रहकर पूरी दुनिया को चकित कर दिया था।
धड़ से सिरअलग होने के बावजूद यह मुर्गा 18 माह तक जिंदा रहा।
कोलोरोडो में फ्रूटा के किसान लॉयल ऑल्सन और उनकी पत्नी क्लारा मुर्गे- मुर्गियों को काट रहे थे। उन्होंने 40-50 मुर्गे- मुर्गियां काटे, लेकिन इनमें से एक मरा नहीं। वह जिंदा था और बिना सिर के भी दौड़ रहा था। धड़ से सिर अलग होने के बावजूद यह मुर्गा 18 माह जिंदा रहा।

पति-पत्नी ने उसे एक बॉक्स में बंद कर दिया। लॉयल ने दूसरे दिन जब बॉक्स खोला तो वह जिंदा था। यह देखकर वह बहुत हैरान था। ऑल्सन ने सिरकटे मुर्गे का नाम माइक रख दिया था।
ऑल्सन ने माइक को खाना और पानी पिलाने का भी रास्ता निकाल लिया। वे माइक की भोजन नली में आईड्रापर के जरिए खाना- पानी पहुंचाते थे।

एक दिन किसी काम में बिजी होने के कारण ऑल्सन माइक को खाना-पानी नहीं खिला पाए। दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। इस मुर्गे के बारे में उस समय अमेरिकी मीडिया में भी खूब खबरें सामने आई थीं।
You may also like
Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष Tika Ram Jully का बड़ा बयान, कहा- जब तक दिल्ली से रिमोट कंट्रोल नहीं दबेगा, तब तक ये पर्ची वाली सरकार...
हज 2025: सऊदी सरकार ने भारतीयों को दी खुशखबरी, हजारों लोगों का हाजी बनने का सपना होगा पूरा
नशे की लत लगने बाद अमदीप कौर के संपर्क में आया... चिट्टा बेचने वाली लेडी कांस्टेबल के साथी को लेकर बड़ा खुलासा
Rajasthan: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के घर ED की रेड, जयपुर में घर पर चल रहा सर्च
106 किलो सोना, 30 करोड़ कैश, मेहुल चौकसी ने गोल्ड कारोबारी से ठगे थे 128 करोड़, चौंकानेवाले खुलासे-वीडियो