अफ्रीका वैसे तो अपने विचित्र कानूनों को लेकर दुनियाभर में फेमस है। हालांकि 3 साल पहले यहां एक बड़ी ही अजीब घटना हुई। अप्रैल 2018 में यहां के एक राजा ने ऐसा निर्णय लिया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। इस राजा ने अपने देश का नाम ही बदल डाला। पहले इस देश का नाम Swaziland था जिसे उसने बदलकर अपने नाम पर The Kingdom Of eSwatini (इस्वातिनी) कर दिया। इस्वातिनी का अर्थ है ‘स्वाज़ियों की भूमि’।

स्वाजीलैंड के राजा इस्वातिनी (Swaziland King MSwati) बहुत अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति की कीमत लगभग 1434 करोड़ रुपए हैं। दुनिया के अमीर लोग अपने पास निजी जेट विमान रखते हैं लेकिन इस राज्य के पास तो अपना खुद का निजी हवाई अड्डा तक है। राजा का स्वभाव मनमौजी टाइप का है। यही वजह है कि तीन साल पहले अपने बर्थडे पर उसने अपने देश का नाम बदलकर अपने नाम पर रख दिया था।
स्वाजीलैंड में एक और अनोखा कानून है जिसकी वजह से ये चर्चा में रहता है। यहां के नागरिकों को एक से अधिक शादी करने की पूरी छूट है। मतलब आप जितनी चाहे उतनी पत्नियां बना सकते हैं। इस कानून का सबसे अधिक लाभ खुद राजा ने ही उठाया। उन्होंने एक के बाद एक कुल 15 शादियां कर डाली। ऐसे में वे अपने महल में फिलहाल 15 बीवियों के साथ मौज कर रहे हैं।
राजा को महंगे गिफ्ट्स देने का भी शौक है। उन्होंने अपनी सभी पत्नियों को रॉल्स रॉयस नमक लग्जरी कारें तोहफे में दे रखी है। इसके अलावा वे कई बीएमडब्लयू कारें भी खरीद चुके हैं। राजा का ठाठ बांट देखते ही बनता है। उन्हें नई शादियां करने का भी बहुत शौक है। लास्ट शादी उन्होंने बीते वर्ष ही की थी।
स्वाजीलैंड में प्रत्येक वर्ष टॉपलेस कुंवारी लड़कियों की परेड भी होती है। अब यहां दिलचस्प बात ये है कि राजा इन लड़कियों में से जिसे चाहे अपनी बीवी बना सकता है। कोई लड़की उसे ना नहीं कह सकती है। इतना ही नहीं यदि कोई लड़की इस परेड में शामिल न हो तो राजा उन्हें सजा भी दे सकता है।
आज के मॉडर्न जमाने में ऐसे राजा और उसके अजीबोगरीब कानून बहुत अनोखी बात है। बता दें कि Swaziland का नाम दुनिया के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में आता है। यही वजह है कि इस देश को अफ्रीका का अंतिम साम्राज्य भी कहा जाता है। यहां आज भी पूरी तरह से राजतंत्र है। मतलब राजा और प्रजा वाली व्यवस्था यहां आज भी चलती है।
You may also like
Amazon to Debut Linux-Based Vega TV OS on Streaming Device in 2025: What to Expect
PAN Card: आप भी हर जगह बांटते हैं पैन कॉर्ड की कॉपी तो हो जाए सावधान, खाली हो सकता हैं आपका बैंक खाता
ये लड़की अपनी सहेलियों को मिलवाती थी बॉयफ्रेंड साहिल से, गंदा वीडियो बनाकर बेच देते थे
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड में उम्र क़ैद काट करे महेंद्र हेम्ब्रम रिहा हुए, ओडिशा की बीजेपी सरकार पर उठ रहे हैं सवाल
Realme Buds Air 7 Pro Set to Launch on April 23 Alongside Realme GT 7: Key Specs and Design Teased