अगली ख़बर
Newszop

लंदन में रहे हिमाचल के लोगों ने सीएम सुक्खू का गर्मजोशी से किया स्वागत

Send Push


शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन दिनों लंदन के निजी दौरे पर हैं। उनकी विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर और उनकी बेटियां भी उनके साथ लंदन गई हैं। मुख्यमंत्री संभवतया 27 सितंबर तक ही वहां से लौटेंगे। लंदन में रह रहे हमारे हिमाचल वासियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दाैरान शिमला के पूरन भारद्वाज ने सीएम को अपनी विश्वप्रसिद्ध पुस्तक “हिमालयन बाॅन्ड” भेंट की। सीएम ने कहा हिमाचल के लोग और हिमाचली टोपी, हिमाचली नाटी और हिमाचली व्यंजन पूरे विश्व में अपना अलग स्थान रखते हैं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें