Next Story
Newszop

सीएम सुक्खू की पर्यटकों से अपील; सैलानी हिमाचल आएं, पर नदी-नालों के पास न जाएं

Send Push

हिमाचल में मानसून सीजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को हिमाचल आने का न्योता दिया है। अपने सरकारी निवास ओक ओवर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मानसून टूरिस्ट सीजन भी हिमाचल में अच्छा होता है। इसलिए देश-विदेश के पर्यटकों को हिमाचल आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन में नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करना चाहिए। बाकी हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में यदि पर्यटक अच्छे होटल में रहते हैं, तो कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में आई भयंकर बाढ़ के बाद भी 17000 से ज्यादा लोग हिमाचल में बाहर के फंस गए थे, जिन्हें राज्य सरकार ने सुरक्षित निकाल दिया था। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि मानसून सीजन को टूरिज्म के लिहाज से एंजॉय करने में कोई खतरा नहीं है। सीएम ने कहा कि पर्यटन उनकी सरकार की प्राथमिकता का क्षेत्र है।

हाल ही में सरकार ने किन्नौर के बॉर्डर पर शिपकिला को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। एक दिन पहले ही डीसी किन्नौर ने फोन पर बताया कि बहुत से टूरिस्ट बॉर्डर पर जा रहे हैं और शिपकिला खुलने के बाद वहां तक पहुंच पा रहे हैं। राज्य सरकार का मकसद भी यही था, क्योंकि यदि कोई बॉर्डर तक जाना चाहता है, तो परवाणू से लेकर किन्नौर तक पर्यटन कारोबारी को कितना लाभ होगा? इसमें राज्य सरकार को टैक्स के रूप में भी फायदा हो रहा है।

छात्रों को जनरल नॉलेज पढ़ाना समय की जरूरत

राज्य के सरकारी स्कूलों में जनरल नॉलेज पर ध्यान देने से संबंधित पत्र के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र में भी चल रहे स्कूलों को यह जागरूकता दिखानी होगी। प्रार्थना सभा में हमारे समय भी खबरें पढ़ी जाती थीं। ताजा घटनाक्रम से बच्चों को अवगत करवाते थे। संचार क्रांति के आज के दौर में भविष्य की चुनौतियां बदल गई हैं। इसीलिए बागा सराहन के दौरे से आने के बाद शिक्षा मंत्री से बात करके उन्होंने इस बारे में दिशा निर्देश जारी करने को कहा था। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा।

Loving Newspoint? Download the app now