पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
निकाय चुनावों पर सस्पेंस खत्म! UDH मंत्री खर्रा ने किया बड़ा खुलासा, बताया सरकार कब कराएगी चुनाव ?
बच्चों के गले में डालें चांदी के सूरज का लॉकेट, मिलेंगे ऐसे फायदे सपने में भी नहीं सोचा होगा`
28 जुलाई से बढ़ेंगी परेशानियां! वीडियो राशिफल में देखे शनि-सूर्य की दृष्टि से किन राशियों को झेलनी पड़ सकती है करियर, स्वास्थ्य और संबंधों में हानि
राजस्थान में युवाओं को बड़ी सौगात! रिक्तियों की संख्या हुई दोगुनी, सरकार ने दी 100% बढ़ोतरी को मंजूरी
प्रेमी की शादी पर तिलमिलाई प्रेमिका, दुल्हन के बाल काटकर इस अंग में भर दिया फेवीक्विक, चीखों से गूंजा मंडप`