3 महिलाओं को न्यूड करके घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद गाँव के लोग भड़क गए और उसकी मां और चाची को निर्वस्त्र कर घुमा दिया।तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई है।
गाँव के दलित परिवार की लड़की की शादी हुई थी। लड़की अपने ससुराल से गायब हो गई। छानबीन करते हुए पुलिस उसके मायके पहुंची। मायके वालों ने पास के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर लड़की को बहलफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया।
बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचे। कोई मर्द घर में नहीं था तो महिलाओं ने घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद वो लोग युवक की 60 साल की मां और उसकी 40-40 साल की दो चाचियों को घसीटते हुए बाहर लेकर आये। तीनों को नग्न करके पूरे गाँव में घुमाया।
इस दौरान उसे पीटा भी और घर के बाहर रखे हुए कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान सिपाही भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने उनका नग्न वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं झूठ बोल रही है।
You may also like
सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी को सराहा, किरेन रिजिजू ने कहा, 'यह लोकतंत्र की खूबसूरती है'
बंगाल पुनर्जागरण के युगपुरुष ईश्वर चंद्र विद्यासागर, रूढ़िवादी कुरीतियों के खिलाफ उठाई आवाज
फैटी लिवर से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा : एम्स डॉक्टर प्रमोद गर्ग
भारतीय व्यापार को मिलेगा नया वैश्विक पंख
राजस्थान: स्कूल में 5वीं की छात्रा से छेड़छाड़, अश्लील वीडियो दिखाया, घर छोड़ने के बहाने करता था ऐसी हरकत