Himachali Khabar
हरियाणा की बड़ी खबरों में झज्जर जिले से है। झज्जर जिले के अग्निवीर की जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अग्निवीर नवीन को 23 अप्रैल को प्रैक्टिस के दौरान गोली लगी थी। इस दौरान घायल नवीन को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अग्निवीर नवीन जाखड़ गांव साल्हावास का निवासी था। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर को पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
20 साल के नवीन जाखड़ 12वीं पास होने के बाद करीब डेढ़ साल पहले ही अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुआ था। नवीन जाखड़ साथ ही उनका बड़ा भाई लोकेश जाखड़ भी भर्ती हुआ था। लोकेश भी जम्मू में ही तैनात है। नवीन के पिता अजय जाखड़ खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। नवीन कुछ दिन पहले ही अवकाश काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। नवीन अविवाहित था।
जानकारी के अनुसार नवीन का बड़ा भाई भी अग्निवीर हैं। घटना की सूचना पाकर वह भी छुट्टी लेकर घर पहुंच गया हैं। शव दोपहर 4 बजे तक गांव में आने की संभावना हैं। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
You may also like
नीरज चोपड़ा: मेरे लिए देश पहले है, अरशद नदीम द्वारा भारत को बुलाने पर तोड़ी चुप्पी
दुनिया का अनोखा गांव: जहां अनाज की जगह सांपों की खेती होती है
राज्य स्तरीय समान परीक्षा में बदलाव! 2-3 मई नहीं इस दिन से होंगी 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं
छात्र की अनोखी आंसर शीट में फिल्मी गाने, टीचर का मजेदार रिमार्क
पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, 'हम पीएम मोदी और भारत के साथ'