Next Story
Newszop

होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास, पुलिस ने किया बरामद….

Send Push

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के गोंडा जिले में एक युवक शादी से 10 दिन पहले ही अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया है। घटना के सामने आने को बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फरार महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को खोडारे थाने की पुलिस ने बस्ती जिले के दुबौलिया से बरामद किया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

फोन पर काफी बातचीत हो रही थी
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी 4 महीने पहले ही बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में स्थित एक गांव के युवक से तय हुई थी। हालांकि, इस बीच युवक और उसकी सास के बीच फोन पर काफी बातचीत होने लगी। शुरू में परिजनों ने इस बातचीत पर गौर नहीं किया। हालांकि, दोनों के बीच काफी बात होने लगी और लड़की की मां व होने वाले दामाद के बीच काफी नजदीकियां भी दिखने लगीं। ऐसे में परिजनों को दोनों के ऊपर शक हो गया।

शादी टूटी लेकिन बात नहीं बंद हुई
पुलिस के मुताबिक, लड़की के घर वालों को हाल ही में अलीगढ़ में होने वाली सास और दामाद के फरार होने की खबर पता लगी थी। ऐसे में उन्होंने सबक लेते हुए शादी को तुरंत तोड़ दिया। हालांकि, इसके बाद भी युवक और महिला के बीच में संपर्क बना रहा। पुलिस ने बताया है लड़की की शादी की नई तारीख 9 मई को तय की गई थी। हालांकि, बीते शनिवार को महिला (लड़की की मां) और युवक लापता हो गए।

पुलिस ने महिला को बरामद किया
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला के परिजनों ने अपने स्तर पर उसे काफी खोजने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें महिला और युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया। ऐसे में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और महिला व युवक को बस्ती जिले के दुबौलिया से बरामद कर लिया।

Loving Newspoint? Download the app now