नई दिल्ली। Delhi Weather Update: अभी अप्रैल का महीने शुरू ही हुआ है और दिल्ली में अभी से गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। दोपहर की कड़ी धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 3 दिन लू चलने की चेतावनी भी दी है।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 0.7 डिग्री ज्यादा था। आईएमडी ने दिन में तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
इससे पहले शुक्रवार को मौसम विभाग ने अगले 3 दिन लू चलने की चेतावनी जारी की थी। इस दौरान पारा पढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी की तरफ से जारी 6 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में लू चलेगी और अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 अप्रैल को गर्मी बढ़ सकती है और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज किय जा सकता है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दिन लू चलने की आशंका भी जताई गई है। इसके बाद 7 अप्रैल को पारा और बढ़ सकता है और 41 से 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी ने 7 और 8 अप्रैल को भी लू चलने की आशंका जताई है। 8 अप्रैल को भी पारा 40 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है औऱ न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री रह सकता है।
इस दौरान दिन में गर्म हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन रात में गर्मी की स्थिति नहीं रहेगी। 9 और 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
You may also like
रावण की ये 3 सीख, जो आज कलियुग में है बहुत उपयोगी. मान ली जाए ये बातें तो खुशहाल होगा आपका जीवन ⁃⁃
शनिदेव से लेकर काल भैरव तक, कुत्तों की सेवा से प्रसन्न होते हैं कई देवी-देवता, मिलता है ये लाभ ⁃⁃
Chanakya Niti: परिवार में एकता रखने के लिए घर के मुखिया में होनी चाहिए ये गुण. फिर हमेशा रहेगी सुख-शांति ⁃⁃
Logan Lerman का Only Murders in the Building के सीजन 5 में आगमन
सोमवार की सुबह को करीना कपूर ने बिताई अपने परिवार के साथ