Next Story
Newszop

चीन में लोकप्रिय हो रहा क्रूज पर्यटन

Send Push

बीजिंग, 2 अगस्त . भीषण गर्मी के साथ समुद्री पर्यटन फलफूल रहा है, चीन के क्रूज बंदरगाहों से आने-जाने वाले यात्रियों की कुल संख्या और क्रूज जहाजों की संख्या में तीव्र वृद्धि देखी जा रही है.

चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा 1 अगस्त को जारी आंकड़ों से पता चला है कि अनुकूल नीतियां, अनुकूल आपूर्ति और बढ़ती यात्रा इच्छा समुद्री पर्यटन बाजार के निरंतर विकास को बढ़ावा दे रही हैं.

वर्ष की पहली छमाही में, चीनी राष्ट्रीय समुद्री पर्यटन उद्योग ने 7.72 खरब युआन का अतिरिक्त मूल्य प्राप्त किया, जो साल-दर-साल 8.0% की वृद्धि है.

क्रूज पर्यटन फलफूल रहा है, देश भर के क्रूज बंदरगाहों से आने-जाने वाले यात्रियों की कुल संख्या और क्रूज जहाजों की संख्या में साल-दर-साल क्रमशः 40.1% और 33.7% की वृद्धि हुई है.

मई दिवस की छुट्टियों के दौरान, चीन के थिआनचिन अंतर्राष्ट्रीय क्रूज होम पोर्ट पर 400 से ज्यादा यात्रियों ने “240 घंटे की ट्रांजिट वीजा छूट” प्राप्त की, जिसने क्रूज सेवाओं के फिर से शुरू होने के बाद से एक दिन का नया रिकॉर्ड बनाया.

ग्रीष्मकालीन अवकाश के आगमन के साथ, क्रूज पर्यटन और अन्य समुद्री पर्यटन में तेजी से वृद्धि जारी रहने का अनुमान है. हाल ही में एमएससी बेलिसिमा, जिसने “एशिया में सर्वश्रेष्ठ क्रूज जहाज” का खिताब जीता था, शांगहाई स्थित अपने होम पोर्ट पर लौट आया है और वुसोंगकोउ अंतर्राष्ट्रीय क्रूज पोर्ट से अपना 2025 का ग्रीष्मकालीन क्रूज सीजन शुरू किया है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

The post चीन में लोकप्रिय हो रहा क्रूज पर्यटन appeared first on indias news.

Loving Newspoint? Download the app now