प्रियंका सौरभ
आन-बान सब शान है, और हमारा गर्व।
हिंदी से ही पर्व है, हिंदी सौरभ सर्व।।
हिंदी हृदय गान है, मृदु गुणों की खान।
आखर-आखर प्रेम है, शब्द- शब्द है ज्ञान।।
बिंदिया भारत भाल की, हिंदी एक पहचान।
सैर कराती विश्व की, बने किताबी यान।।
प्रीत प्रेम की भूमि है, हिंदी निज अभिमान।
मिला कहाँ किसको कहीं, बिन भाषा सम्मान।।
वन्दन, अभिनन्दन करे, ऐसा हो गुणगान।
ग्रंथन हिंदी का कर लो, तभी मिले सम्मान।।
हिंदी भाषा रस भरी, रखती अलग पहचान।
हिंदी वेद पुराण है, हिंदी हिन्दुस्तान।।
हिंदी की मैं दास हूँ, करूँ मैं इसकी बात।
हिंदी मेरे उर बसे, हिंदी हो जज्बात ।।
निज भाषा का धनी जो, वही सही धनवान।
अपनी भाषा सीख कर, बनता व्यक्ति महान।।
मौसम बदले रंग ज़ब, तब बदले परिवेश।
हो हिंदीमय स्वयं जब, तभी बदलता देश।।
निज भाषा बिन ज्ञान का, होता कब उत्थान।
अपनी भाषा में रचे, सौरभ छंद सुजान।।
एक दिवस में क्यों बंधे, हिन्दी का अभियान।
रचे बसे हर पल रहे, हिन्दी हिन्दुस्तान।।
You may also like
Operation Sindoor: पाकिस्तान हमले का सोने की कीमत पर भी असर, 4 हजार तक बढ़े दाम
बारात लेकर पहुंचा दुल्हा तो लड़की वालों ने सभी बारातियों को बना लिया बंधक, मांगने लगे पैसे ˠ
आईपीएल 2025: रहाणे के 48 रन, नूर अहमद का जादू, कोलकाता ने चेन्नई को दिया 180 रन का लक्ष्य
पेड़ से हुई पैसों की बारिश, लूटने टूट पड़े लोग, सच्चाई सामने आते ही चुपचाप चलते बने ˠ
पति का बंटवारा! हफ्ते में 3 दिन पहला 3 दिन दूसरी पत्नी के पास रहेगा, बाकी 1 दिन माता-पिता के पास रहेगा “ ˛