राजस्थान में आज, 5 जून से 'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान की शुरुआत हो रही है। यह अभियान पूरे प्रदेश में जल संसाधन विभाग की 345 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिससे प्रदेशवासियों को अनेक लाभ मिलने वाले हैं। मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करेंगे।
पर्यावरण दिवस पर होंगे कई आयोजन
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, आज सुबह 8:45 बजे जमवारामगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11:25 से दोपहर 1:10 बजे तक विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। वहीं दोपहर 2:45 बजे केशवरायपाटन (बूंदी) में 'जल स्वावलंबन अभियान 2.1' के अंतर्गत अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही शाम 5 बजे भरतपुर जिले में भी एक समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
बांध, एनीकट और अन्य संरचनाओं के निर्माण और मरम्मत कार्यों का होगा उद्घाटन
मुख्यमंत्री मोरी के पास रामगढ़ बांध क्षेत्र में श्रमदान कर 'वंदे गंगा' अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेकर संबोधन देंगे। इस अवसर पर सिंचाई क्षमता के विस्तार और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रमुख योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
इन योजनाओं में जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, जलाशयों का पुनरुद्धार, बांधों और एनीकट की मरम्मत, नहरों की सुदृढ़ीकरण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं की स्थापना तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विकास कार्य शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का जनता से विशेष आह्वान
मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों से 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपने समृद्ध जल संरक्षण परंपराओं के कारण देश और दुनिया में एक विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे अभियान न सिर्फ पर्यावरण सुधार में सहायक हैं, बल्कि राज्य की भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करेंगे।
You may also like
बांसवाड़ा मर्डर केस में मिले दो चौंकाने वाले वीडियो! आरोपी ने हत्या से पहले ही बनाई थी साजिश, खुद बताया पूरा घटनाक्रम
ESIC Recruitment 2025: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू के लिए ऐसे करें आवेदन
Tecno Spark 40: स्टाइल, स्पीड और स्मार्टनेस का पावरफुल कॉम्बिनेशन
Sirohi: पिता ने किया रिश्तों को शर्मसार, अपनी ही बेटी को बना लिया हवस का शिकार
देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को, 'हरि सौपेंगे हर को सृष्टि का भार,जाएंगे क्षीरसागर में विश्राम करने