लाइव हिंदी खबर :- पांच साल के लंबे अंतराल के बाद भारत से चीन के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान ने उड़ान भरी। यह ऐतिहासिक उड़ान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, कोलकाता से रवाना हुई, जिसने दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं की पुनः शुरुआत का मार्ग प्रशस्त किया है। भारत और चीन के बीच वाणिज्यिक उड़ानें कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हो गई थीं|

जिसके बाद अब यह पहली उड़ान सामान्य यात्री सेवा के तहत शुरू की गई है। हवाई अड्डा प्रशासन ने इस अवसर को भारत-चीन कनेक्टिविटी की नई शुरुआत बताया। यात्रियों ने भी इस उड़ान को लेकर उत्साह व्यक्त किया, क्योंकि इससे व्यापार, पर्यटन और लोगों के आवागमन में आसानी होगी।
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह सेवा सीमित रूप से संचालित की जाएगी, लेकिन यात्रियों की मांग बढ़ने पर उड़ानों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों और संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
You may also like

लालू को छूना मत.. फिर 'गुरु' ने गिरा दी केंद्र की सरकार! चारा घोटाले की जांच करने वाले अफसर के खुलासे से खलबली, जानें

Hyundai i20 को 1 लाख रुपये में फाइनैंस कराने पर कितनी बनेगी किस्त? समझें पूरा कैलकुलेशन

क्या रेंट एग्रीमेंट से आधार कार्ड का पता बदल सकता है? नए नियमों का खुलासा!

'लर्निंग बाय डूइंग' को नई उड़ान दे रही योगी सरकार, 3288 विज्ञान-गणित शिक्षक बनेंगे कौशल शिक्षक

महापर्व छठ को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट, 22 जिलों में सुरक्षा कड़ी





