Next Story
Newszop

कल 7 मई को गजकेसरी योग से तुला सहित 5 राशियों की बढ़ेगी कमाई, कई स्रोतों से होगा धन लाभ

Send Push
कल यानी 7 मई दिन बुधवार है और तिथि है वैशाख शुक्ल नवमी। कल का दिन बुध ग्रह के प्रभाव में रहने वाला है। और गणेश जी को समर्पित होगा। इसके साथ ही कल के दिन चंद्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही कल मेष राशि में बुध और सूर्य की युति बनने जा रही है जिससे बुधादित्य योग बनेगा। कल गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से चतुर्थ दशम भाव में गजकेसरी योग बनाएंगे। साथ ही साथ कल शुक्र अपनी उच्च राशि में अत्यंत शुभ मालव्य राजयोग बना रहे हैं। कल के दिन पूर्वाफाल्गुनी उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग का भी सुंदर संयोग बन रहा है। जिससे मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। इसके साथ ही इन राशियों की आय में भी इजाफा होगा। आइये विस्तार से जानते हैं कल का लकी राशिफल और बुधवार के उपाय।
​कल 7 मई का दिन मेष राशि के लिए कैसा रहेगा image

मेष राशि वालों के लिए कल बुधवार का दिन लाभ कमाने के नए मौके लेकर आएगा। कल मेष राशि के लग्न भाव में सूर्य और बुध की युति होगी जिससे आपको सत्ता से लाभ मिलने के आसार हैं। सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों के लिए कल का दिन शानदार रहने वाला है। आपके अटके काम पूरे होंगे। कल साहसिक फैसले आपको आगे लेकर जाएंगे। साथ ही भविष्य में फायदा कमाने के अतिरिक्त अवसर भी दे सकते हैं। कारोबार के लिहाज से कल का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके मान सम्मान में भी इजाफा होगा। कल अकाउंटिंग, बिजनेस मैनेजमेंट आदि से जुड़े जातकों को विशेष रूप से सफलता मिल सकती है। साथ ही परिवार में भी कल अच्छा माहौल रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपकी परेशानियां दूर होंगी। मन खुश रहेगा।

मेष राशि के लिए कल बुधवार के उपाय : कल गणेश भगवान को दूर्वा चढ़ाएं। साथ ही श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।


​सिंह राशि के लिए कल 7 मई का दिन कैसा रहने वाला है image

सिंह राशि वालों के लिए कल बुधवार का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। कल सिंह राशि के स्वामी सूर्य भाग्य भाव में बुध के साथ रहेंगे, जिससे कल का दिन आपको कई लाभ देकर जाने वाला है। कल आपको कम मेहनत में अधिक फायदा हो सकता है। किस्मत आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेगी। फैमिली बिजनेस से जुड़े जातकों को कल अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कल सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए कल शादी का रिश्ता आ सकता है। परिवार के साथ तीर्थ यात्रापर जाने का योग बन रहा है।

सिंह राशि के लिए कल बुधवार के उपाय : कल शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के साथ-साथ मूंग की दाल चढ़ाएं। साथ ही ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें।


​तुला राशि के लिए कल 7 मई का दिन कैसा image

तुला राशि के जातकों के लिए कल बुधवार का दिन धन लाभ देकर जाएगा। कल तुला राशि से चंद्रमा 11वें स्थान पर होंगे। इससे तुला राशि वालों की आय में इजाफा हो सकता है। कल आपको धन प्राप्ति के कई अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही कल तुला राशि से सप्तम भाव में सूर्य और बुध की युति होगी। इससे कल आपको व्यापार में फायदा होगा। इसके साथ ही कारोबार से जुड़े पुराने विवादों का निपटारा होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है इससे आप राहत महसूस करेंगे। कल आपको नौकरी में संपर्कों का लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में मस्तीभरा माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कल जीवनसाथी के साथ पार्टनरशिप में काम शुरू कर सकते हैं। शुभ परिणाम मिलने के आसार हैं।

तुला राशि के लिए कल बुधवार के उपाय : कल 108 बार ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें। इसके साथ ही हरी चूड़ियों का दान करें।


​वृश्चिक राशि के लिए कल 7 मई का दिन कैसा रहने वाला है image

कल बुधवार को वृश्चिक राशि के जातकों को गुरु ग्रह से सबसे अधिक शुभ फल की प्राप्ति होगी। कल गुरु सीधी दृष्टि वृश्चिक राशि पर पड़ रही है। इससे बुद्धि और ज्ञान के क्षेत्रों से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। कल मैनेजमेंट, टीचिंग, शोध, लेखन आदि के कार्यों से जुड़े जातक अतिरिक्त लाभ के अवसर हासिल कर सकते हैं। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। इससे आप नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। दीर्घकालिक निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। सोने और संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था तो वह खत्म हो सकता है। विवाह योग्य जातकों की रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा।

वृश्चिक राशि के लिए कल बुधवार के उपाय : कल पर्स में कांच की गोलियां रखें। और गणेश गायत्री मंत्र 'एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्, महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्' का अधिक से अधिक जप करें।


​कल 7 मई का दिन मकर राशि के लिए कैसा रहेगा image

मकर राशि वालों के लिए कल बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है। कल सूर्य और बुध मकर राशि में सुख योग बना रहे हैं। चतुर्थ भाव में अच्छा संयोग है। ऐसे में कल अगर आप किन्हीं परेशानियों से लंबे समय से जूझ रहे थे तो आपको राहत मिल सकती है। कल सुख सुविधाओं के साधनों में इजाफा होने के आसार हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स या गैजेट्स आदि खरीद सकते हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीक, गैजेट्स आदि के क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी और कारोबार की दृष्टि से कल का दिन अच्छा रहने वाला है। रियल एस्टेट से जुड़े काम करने वालों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कल आप दोनों बाहर घूमने जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि के लिए कल बुधवार के उपाय : कल कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर गणेश जी का अभिषेक करें। इसके साथ ही गणपति भगवान को मोदक का भोग लगाएं।

Loving Newspoint? Download the app now