Next Story
Newszop

UK Board Result 2025 Roll Number: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? ubse.uk.gov.in स्टेप्स

Send Push
How to Check UK Board Result 2025 by Roll Number at ubse.co.in: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने वाले हैं। अगर आपने भी परीक्षा दी है और हाई स्कूल रिजल्ट या इंटर रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको उत्तराखंड बोर्ड रोल नंबर की जरूरत होगी। 11 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर UK Board Result 2025 Link एक्टिव होगा। आप रोल नंबर से यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम देख पाएंगे। लेकिन कैसे? समझ लें सही तरीका। Uttarakhand Board 10th Result: रोल नंबर से कैसे चेक करें?अपना उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
  • यूके बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट ubse.uk.gov.in result या uaresults.nic.in पर जाएं।
  • वहां आपको यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 link मिलेगा। उसे क्लिक करें। अगर सीधा लॉगिन बॉक्स दिखे तो क्लिक की जरूरत नहीं होगी।
  • उस लॉगिन बॉक्स में अपना यूके बोर्ड 10th क्लास रोल नंबर 2025 भरें।
  • फिर वहीं स्क्रीन पर एक कैप्चा/ टेक्स्ट दिखेगा, उसे वहां दिए दूसरे बॉक्स में भरें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
सीधे लिंक से देखें यूके बोर्ड रिजल्ट 2025- UBSE UK Board Result 2025 Check Link नोट: यही आपको उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की मार्कशीट भी है, उसे डाउनलोड कर लें। प्रिंट भी ले लें। जब तक कि ओरिजिनल मार्कशीट नही आती, इसी से काम पूरे होंगे। UK Board 12th Result: रोल नंबर से कैसे देखें?जैसे क्लास 10 यूके बोर्ड रिजल्ट देखा, उसी तरह से आप उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट रोल नंबर से चेक कर सकते हैं। स्टेप्स इस प्रकार होंगे-
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
  • यूके बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 link मिले तो उसे क्लिक करें।
  • नहीं तो सीधा लॉगिन बॉक्स मिलेगा, उसमें अपना यूके बोर्ड क्लास 12 रोल नंबर 2025 भरें।
  • सिक्योरिटी टेक्स्ट (वहीं दिया गया होगा) भरें।
  • सबमिट करें। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की मार्कशीट (प्रोविजनल) दिख जाएगी। उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
ध्यान दें: जैसे आपने ऑनलाइन वेबसाइट पर रोल नंबर की मदद से उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 10th 12th चेक किया, उसी तरह अगर आप दूसरे माध्यम अपनाते हैं, जैसे SMS, डिजिलॉकर, थर्ड पार्टी वेबसाइट्स, तो भी आपको अपना परीक्षाफल देखने के लिए यूके बोर्ड रोल नंबर की जरूरत होगी। अगर आपको अपना UBSE Roll Number याद नहीं है, तो आप अपना यूके बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 चेक करें। उसमें इसकी जानकारी दी गई है। अगर प्रवेश पत्र भी खो गया हो, तो अपने स्कूल में संपर्क करें। वहां आपके रोल नंबर की जानकारी दर्ज होगी।
Loving Newspoint? Download the app now