Next Story
Newszop

Jana Nayagan teaser: थलपति विजय की आखिरी फिल्म का टीजर देख रोंगटे खड़े हुए, इंडस्ट्री छोड़ने से पहले अंतिम दहाड़

Send Push
राजनीति में आने से पहले एक्टर विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का एक टीजर रविवार को रिलीज किया गया। एक मिनट से ज्यादा लंबे इस टीजर को विजय के 51वें जन्मदिन पर KVN प्रोडक्शंस ने यूट्यूब पर शेयर किया। क्लिप में विजय एक निडर पुलिस अधिकारीऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं। ये उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है और फैंस ये जानकर उनपर और प्यार लुटा रहे हैं।



वीडियो में थलपति विजय पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं और उनके इर्द-गिर्द आग जल रही है। हथियार लेकर वह एक आदमी पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने कहा- आखिरी फिल्म, थलपति, आपकी याद आती है। एक ने लिखा- एक सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोगों के लिए उठता है। एक आखिरी दहाड़।







फैंस हुए भावुकएक ने लिखा- वह चाल, वह करिश्मा, वह स्टाइल, वह लुक! कमाल! एक यूट्यूब यूजर ने कहा- थलपति विजय + अनिरुद्ध = रोंगटे खड़े होने की गारंटी। एक आखिरी दहाड़.....!! थलाइवा। एक फैन ने कहा- वह 60 सेकंड में पूरी तरह पागलपन था। यह वही है जिसकी हमें जरूरत थी।



थलपति विजय की आखिरी फिल्मअनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया जिसमें विजय अपने हथियार के साथ कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, '#JanaNayagan, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, प्यारे #Thalapathy @actorvijay सर। #TheTrueLeader थीम #JanaNayaganTheFirstRoar।'







'जन नायकन' का पहला लुक2025 के गणतंत्र दिवस पर विजय ने 'जन नायकन' से अपना लुक जारी करके फैंस को चौंका दिया था। फिल्म के पहले पोस्टर में विजय को लोगों के झुंड के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाया गया था। पोस्टर को कैप्शन देते हुए विजय ने लिखा, 'जन नायकन।'







'जन नायकन' रिलीज डेटयह फिल्म मकर संक्रांति और पोंगल (14 जनवरी, 2026) से ठीक पहले 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे एच विनोथ ने निर्देशित किया है और केवीएन प्रोडक्शंस की बनाई है। 'जन नायकन' राजनीति में प्रवेश करने से पहले विजय की आखिरी फिल्म होगी। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियमणि, नारायण जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि अरिवु ने गीत लिखे हैं।

Loving Newspoint? Download the app now