Next Story
Newszop

क्या आपने देखा है कभी कपूर का पौधा, इसे गमले में लगाना बहुत है आसान, खूबसूरती और हवा को साफ रखने के लिए है मशहूर

Send Push
पूजा करते वक्त कपूर के इस्तेमाल कितना महत्व रखना है, इस बात से हर कोई वाकिफ है। औषधीय गुण और खुशबू की वजह से कपूर को मच्छर भगाने के लिए मददगार माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी कपूरा का पौधा घर में लगाने के बारे में सोचा है। अगर, हां या नहीं दोनों ही कंडीशन में यह लेख आपके लिए हैं। क्योंकि हम आपको कपूर का पौधा दिखाने के साथ इसे गमले में उगान का तरीका भी बता रहे हैं।

दरअसल जिस पौधे से कपूर बनता है उसे कैमफोर कहा जाता है। यह एक लो मेंटेनेंस वाला सदाबहार पौधा है। कपूर का पौधा वातावरण के लिए काफी अच्छा होता है और यह हवा को शुद्ध करने का काम करता है। अच्छी बात है कि कम देखभाल की वजह से इसे गमले में उगाना मुश्किल काम नहीं है। इसकी खूबसूरती आपके गार्डन की शोभा बढ़ा सकती है। तो चलिए बताते हैं आपको कपूरा का पौधा उगाने का तरीका।
कब लगाना चाहिए कपूर का पौधा image

आमतौर पर कपूर के बीज गर्म मिट्टी में तेजी से अंकुरित होते हैं। इसलिए इस पौधे को लगाने का सबसे अच्छा समय स्प्रिंग से समर सीजन यानि की फरवरी से मई महीने के बीच का होता है। आप चाहें तो नर्सरी से कपूर का पौधा भी खरीदकर ला सकते हैं। बीज, कटिंग या पौधा किसी भी तरह से कपूर को उगाना आसान होता है।


कपूर के पौधे के लिए मिट्टी और गमला image

अगर आपके घर में बड़ा गार्डन है तो आप कपूर के पौधे को डायरेक्ट जमीन में लगा सकते हैं। अगर नहीं तो बड़े साइज का गमला या ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर के पौधे के लिए नमी वाली मिट्टी या रेतीली मिट्टी सबसे ज्यादा अच्छी मानी जाती है। जिसके लिए कोकोपीट, गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट, पर्लाइट मिलाकर मिट्टी तैयार कर सकते हैं या फिर रेडी टू यूज़ पॉटिंग सॉइल का यूज कर सकते हैं।


इस तरह से उगाएं कपूर का पौधा image

कपूर का पौधा बीज की मदद से लगाने के लिए पहले इसे जर्मिनेट करना होगा। इसके लिए ट्रे या ग्रो बैग में मिट्टी भरें। अब मिट्टी में लगभग 1 सेमी की गहराई पर कपूर के बीज लगा दें। ट्रे को वाटर कैन की मदद से पानी दें। बीजों के अंकुरण के लिए नमी की आवश्यकता होती है। इसलिए ट्रे को आंशिक छाया या फिल्टर्ड धूप वाली जगह पर रखें। जब पौधे उचित आकार के हो जाएं तो इन्हें बड़े ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट कर दें।


इस तरह के रखें पौधे की देखभाल image

कपूर के पौधे को लंबा होने और स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा धूप की जरूरत होती है हालांकि यह कम धूप में भी जिंदा रह सकता है। कपूर के पौधे को अच्छी ग्रोथ करने के लिए लगभग 25 से 27 ℃ तापमान की आवश्यकता होती है। इस पौधे को नम मिट्टी की आवश्यकता होती है इसलिए पौधे को नियमित रूप से पानी दें। वसंत से फॉल सीजन तक हर 2-4 सप्ताह में फ़र्टिलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।


कूपर का खूबसूरत का पौधा​
Loving Newspoint? Download the app now