Next Story
Newszop

जामुन ही नहीं इसके बीज भी हैं बेहद गुणकारी, ब्लड शुगर को करते हैं मैनेज, कमर भी रहती है पतली

Send Push
गर्मियों के मौसम में फ्रूट मार्केट को अपनी खुशबू से महकाने वाला जामुन अपने स्वाद के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन खट्टा-मीठा जामुन केवल आपको बेहतरीन स्वाद ही नहीं देता है, बल्कि यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिस वजह से यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।



यह विटामिन सी और ए, आयरन, फाइबर, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का भंडार होता है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज मरीजों के लिए बढ़िया माना जाता है। इसके अलावा इस फल में कैलोरी भी कम होती है, ऐसे में यह वेट लॉस डाइट में भी एड किया जा सकता है।



लेकिन क्या आप जानते हैं केवल जामुन ही नहीं बल्कि जामुन के बीज भी काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। जी हां, जामुन के बीज भी आपको कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स दे सकते हैं। ये गट हेल्थ का समर्थन करने, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने और स्किन को क्लियर बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं जामुन के बीज के फायदे।



Photos- Freepik



जामुन के बीज के क्या-क्या फायदे हैं?



image

जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में जामुन के बीज के फायदों के बारे में बताया है। उनका कहना है कि जामुन के बीज आपकी सोच से कहीं अधिक शक्तिशाली हैं। अधिकांश लोग फल खाते हैं और बीज को फेंक देते हैं लेकिन ये छोटे बीज आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभों से भरे हुए हैं।



देखें वीडियो-





न्यूट्रिशनिस्ट ने गिनाए फायदे



लीमा महाजन ने बताया जामुन के बीज जंबोलिन, फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिस वजह से यह निम्नलिखित लाभ देते हैं-



1- यह नैचुरली ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज करने में मदद करते हैं।



2- ये पाचन और गट हेल्थ में सुधार करने में फायदेमंद हैं।



3- इनके जरिए आप क्लियर स्किन पा सकते हैं। यह समग्र स्वास्थ्य का भी समर्थन करते हैं।



4- इसके अलावा शुगर स्पाइक्स को मैनेज करके और भूख को नियंत्रित करके वेट मैनेजमेंट में सहायता करते हैं।



कैसे करें सेवन?



न्यूट्रिशनिस्ट ने जामुन के बीज का सही तरीके से उपयोग करने का तरीका भी बताया है। उनका कहना है कि आप इनका पाउडर तैयार करके इनके फायदे प्राप्त कर सकते हैं। पाउडर बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-



1- इनका सेवन करने के लिए सबसे पहले बीजों को धोकर धूप में सुखा लें।



2- इसके बाद इन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें।



कब सेवन करना रहेगा बेस्ट?



जामुन के बीज के पाउडर का सेवन करने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है। रोजाना खाली पेट 1 चम्मच पाउडर को गर्म पानी के साथ पिएं, इससे आपको जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।



डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।



Loving Newspoint? Download the app now