नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना की साफ-सफाई का काम और तेजी से होगा। दरअसल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना की सफाई को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। पीएम मोदी ने यमुना की सफाई को लेकर 3 महीने, डेढ़ साल और 3 साल की योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सफाई कार्य की रियल टाइम निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल की समस्या दूर करने के लिए पानी की बर्बादी रोकने पर भी जोर दिया है। यमुना नदी की सफाई के लिए एक व्यापक 'अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान' को तैयार किए जाने की योजना है। इसे राजधानी के मास्टर प्लान से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने यमुना को जन आंदोलन का स्वरूप देने और जनता की भागीदारी को बढ़ावा देने पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के दौरान यमुना किनारे नागरिकों को बेहतर अनुभव देने के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। योजना को 3 हिस्सों में बांटा गयाबैठक में यमुना नदी को साफ करने की योजना पर विस्तार से बात हुई। अधिकारियों ने बताया कि वे नदी को कैसे साफ करेंगे और पानी को कैसे बेहतर बनाएंगे। योजना को 3 हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्से में तुरंत किए जाने वाले काम शामिल हैं, जो तीन महीने में पूरे हो जाएंगे। दूसरे हिस्से में मध्यम अवधि के काम हैं, जिनमें 3 महीने से डेढ़ साल तक का समय लगेगा। तीसरे हिस्से में लंबे समय तक चलने वाले काम हैं, जिन्हें पूरा करने में डेढ़ साल से 3 साल तक लगेंगे। हर हिस्से में क्या काम करना है और उसका क्या लक्ष्य है, यह साफ तौर पर बताया गया है। इन कामों पर खास फोकसनदी को साफ करने के लिए कई चीजों पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें नालों और कचरे का प्रबंधन, सीवेज और सेप्टेज का ट्रीटमेंट, डेयरी और उद्योगों से निकलने वाले कचरे का निपटान, नदी के बहाव को बढ़ाना और बाढ़ के मैदानों को सुरक्षित करना शामिल है। इन कामों को समय पर पूरा करने के लिए समय सीमा तय की गई है। बैठक में दिल्ली से हरियाणा और प्रयागराज तक यमुना नदी की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री को बताया गया कि नदी में कितना गंदा पानी आ रहा है, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) कैसे काम कर रहे हैं और प्रशासन के सामने क्या दिक्कतें हैं।
You may also like
Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली में, RSS के पदाधिकारियों के साथ की चर्चा, केंद्रीय मंत्रियों के साथ करेंगे मुलाकात
MI vs SRH: जस्सी को चीयर करने मैदान पर पहुंचे 'लिटिल बुमराह', वाइफ संजना गणेशन संग हुए स्पॉट
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के 3 दिवसीय जयपुर दौरे में बिल क्लिंटन जैसी होगी मेहमाननवाजी, जानिए क्या है भव्य स्वागत के इंतजाम
Volvo S90 Facelift Unveiled Globally with Plug-In Hybrid Power, Sharper Design, and Upgraded Tech
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी बेटी का नाम साझा किया