Next Story
Newszop

Delhi Crime News: बुर्का पहनकर बिल्डिंग में घुसा शख्स, 19 साल की लड़की को 5वीं मंजिल से दिया धक्का, हालत गंभीर

Send Push
नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में अनबन होने पर एक युवक ने 19 साल की लड़की को घर में घुसकर पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। लड़की के गली में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता को जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय से हैं, जिसकी वजह से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस के आला अफसर पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं।



दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नेहा (19) परिवार के साथ अशोक नगर इलाके में रहती है। फैमिली में माता-पिता, तीन बहनें और दो भाई हैं। पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। इनके मकान के सामने तौफिक नाम का लड़का रहता है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है। वह मंडोली रोड पर नौकरी करता है। इसकी और लड़की के बीच दोस्ती हो गई थी। लेकिन कुछ समय से लड़की ने बात करना बंद कर दिया था।



कॉल करके लड़की को बुलाया ऊपर!

नेहा ने जब तौफीक से बातचीत बंद की तो इससे वह नाराज चल रहा था। इस बीच वह सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे बुर्का पहन कर लड़की की छत पर आया। बिल्डिंग के कुछ फ्लोर बिके हुए हैं, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। परिजनों का दावा है कि लड़की छत पर पानी की टंकी चेक करने गई थी। सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने लड़की को कॉल करके ऊपर बुलाया था।



वारदात के बाद मौके से हो गया फरार

नेहा के ऊपर पहुंचने पर दोनों के बीच बहस हुई तो आरोपी ने लड़की को पांचवी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरोपी वहां से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। ज्योति नगर थाने में हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Loving Newspoint? Download the app now