रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। साफ मौसम और चटख धूप की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
देहरादून और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को मौसम शुष्क रहा और सुबह से ही चटक धूप खिली रही। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ हल्की हवा भी चलती रही। जिससे सर्दी का एहसास भी हुआ।
कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में आज हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। दिन के समय पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है जबकि रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। दिन और रात के तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया जा रहा है।
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाएंगे। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकिअन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

You may also like

2025 में बिहार को मिले कितने एक्सप्रेसवे? यूपी-बंगाल के बीच बना डायरेक्ट कनेक्शन, जानें पूरी डिटेल

एचएएल और रूस की यूएसी में हुआ समझौता, भारत में बनेगा एसजे-100 यात्री विमान

ब्लिंकिट बॉय ने फूड डिलीवरी के समय ब्रेस्ट टच किए, इज्जत बचाकर भागी ब्राजीलियन मॉडल, जानिए फिर क्या हुआ

पुलिस सीधे दर्ज कर सकती है FIR, गवाह को धमकाने वाले अपराध पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

कोरबा : छठ पर्व का समापन – उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना