Next Story
Newszop

आज का राशिफल 28 मई 2025 : वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लिए लाभदायक दिन, अनफा योग से मिलेगा फायदा

Send Push
Aaj Ka Rashifal 28 May 2025 : 28 मई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन मृगशिरा नक्षत्र से वृषभ उपरांत मिथुन राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा का गुरु के साथ युति संबंध बनेगा। साथ ही आज चंद्रमा से द्वादश भाव में बुध और सूर्य के होने से अनफा और बुधादित्य योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल।
​मेष राशि,दूसरे स्रोतों से लाभ मिलेगा image

आज बुधवार का दिन मेष राशि के कारोबारी जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से अपनी किसी योजना के शुरू करने का प्रयास कर रहे थे तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा लेकिन सलाह है कि अपने रिश्ते में शक को आने से बचाएं। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।


​वृषभ राशि,शत्रुओं से सतर्क रहें image

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आप सामाजिक गतिविधियों में भी आज शामिल हो सकते हैं। आपको आज किसी काम के लिए सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया ज सकता है। आप आज सुख साधनों का आनंद लेंगे। आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। आप आज शिक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।


​मिथुन राशि, प्रियजनों से अच्छी खबर मिलेगी image

मिथुन राशि के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज अपने बिजनेस में कमाई का बेहतरीन मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी कुशलता और चतुराई से भी दिन के दूसरे भाग में आज लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके सम्मान में आज वृद्धि होगी। आपको किसी प्रियजन से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें, मजाक बन सकते हैं।


​कर्क राशि,नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा image

कर्क राशि के लोगों के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे। आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से खुशी मिलेगी। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से भी आज लाभ पाएंगे।


​सिंह राशि,सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी image

सिंह राशि के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके प्रयास को आज पंख लगेंगे। आपको अपने मन में नकारात्मक विचार लाने से बचना होगा। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आपके रिश्ते का तनाव दूर होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर में आज किसी शुभ काम का आयोजन हो सकता है अथवा इसकी योजना बन सकती है।


​कन्या राशि,सहयोगियों के सहयोग से काम पूरा होगा image

कन्या राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन बुद्धि और योग्यता से लाभ पाने का रहेगा। आप आज बिजनेस और आर्थिक योजनाओं में परिश्रम और प्रयास से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आप धार्मिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे। आज आपको अपना काम समय पर पूरा करना होगा और इस काम में आपको सहयोगियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग बैंक से लोन लेना चाहते हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है।


​तुला राशि,रोमांटिक दिन, रुका काम पूरा होगा image

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए रोमांचक और सुखद रहेगा। आप आज रोमांटिक समय बिताएंगे। आपका कामकाज भी आज अच्छा चलेगा। आप अपने घर की साज-सज्जा पर भी आज पूरा ध्यान देंगे। आप अपने व्यवसाय संबंधी कार्यों में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। आपको आज अपनी कार्ययोजना का लाभ मिलेगा। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। सेल्स मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है।


​वृश्चिक राशि,मान सम्मान में वृद्धि होगी,निर्णय संभलकर लें image

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको बच्चों की ओर से आज खुशी मिलेगी। आपको आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।


​धनु राशि,नए काम की शुरुआत कर सकते हैं image

धनु राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन सूर्य बुध की युति से लाभदायक और सफलतादायक रहेगा।आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में कर पाएंगे जिसका आपको दीर्घकालीन फायदा भी होगा। अगर आप कोई योजना शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा रहने वाला है, आप चाहें तो नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय भी बिताएंगे।


​मकर राशि,ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा image

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति प्रदान करने वाला रहेगा। आपके आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। छात्रों को आज शिक्षा के मामले में अपने दोस्तों और शिक्षकों से सहयोग प्राप्त होगा। आपका कोई काम पूरा न होने से मायूस और निराश हो सकते हैं। माता पिता की सेहत को लेकर आपको ध्यान रखना होगा। आपको आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का भी लाभ मिलेगा। आपको आज सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।

Loving Newspoint? Download the app now